फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri: 535 people in Dadri district are infected with HIV

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी दादरी जिले में 535 लोग एचआईवी से संक्रमित

Sun, 29 Dec 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 29 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Charkhi Dadri: 535 people in Dadri district are infected with HIV
चरखी दादरी। दादरी जिले में पिछले 18 साल में करीब 40,000 लोगों ने एचआईवी जांच कराई है। इनमें से 535 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, इस समय अवधि में 121 संक्रमितों की मौत हुई है। हालांकि, ये मौतें एड्स से ही हुई हैं, इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, 404 केस अभी सक्रिय हैं।
विज्ञापन

दादरी जिले की बात करें तो सिविल अस्पताल और बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एचआईवी जांच की जा रही है। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर यह जांच निशुल्क है। पॉजिटिव मिलने वाले लोगों की रिपोर्ट गोपनीय रखी जाती है। संवाददाता ने शनिवार को वर्ष 2006 से 2024 तक एड्स संक्रमित मिले मरीजों की आंकड़ा पता लगाया तो 535 मिला।
विज्ञापन

वहीं, केवल वर्ष 2024 की स्थिति देखें तो 29 लोग संक्रमित मिले हैं, जिनमें तीन गर्भवती महिलाएं भी हैं। इस लिहाज से हर दो माह में 5 लोगों की एचआईवी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अगर महिलाओं और पुरुषों के आंकड़े देखें तो एड्स संक्रमित पुरुष ज्यादा हैं। इनके अलावा बच्चे भी संक्रमित हैं। वहीं, अब तक जिले में 48 गर्भवती महिलाएं एड्स संक्रमित मिली हैं। इनमें से 42 जिंदा हैं। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की एड्स जांच अधिक होती है। हालांकि, यह जांच कोई भी करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा लेने के लिए संक्रमितों को जाना पड़ रहा भिवानी : एचआईवी संक्रमितों को एंटी रेट्रो ट्रीटमेंट (एआरटी) दिया जाता है। इसके तहत फिलहाल उन्हें एक माह की दवाएं एक साथ दी जाती हैं। दादरी जिले में एफएआरटी केंद्र न होने के चलते दवाओं के लिए संक्रमितों को भिवानी भेजा जाता है। वहां से ही ये संक्रमित एक माह की दवा लेकर आते हैं।

इस साल लिए गए नमूने : दादरी जिले में हर माह एचआईवी जांच के लिए नमूने लिए जाते हैं। बाकायदा मुख्यालय की ओर से इन नमूनों की संख्या का लक्ष्य भी तय करके दिया जाता है। इस साल दादरी सिविल अस्पताल में सामान्य 2,454 लोगों की एचआईवी जांच की गई है। इनमें से 1,654 नमूने दादरी नागरिक अस्पताल और 800 बौंदकलां में लिए गए हैं। इस साल विभाग 50 आईईसी और 20 जांच शिविर लगा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed