{"_id":"64cffb01f5f811a7f1025064","slug":"car-driver-who-left-home-for-booking-went-missing-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-4223-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बुकिंग के लिए घर से निकला कार चालक हुआ लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बुकिंग के लिए घर से निकला कार चालक हुआ लापता
Mon, 07 Aug 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। बुकिंग पर गया गांव लोहरवाड़ा निवासी कार चालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसके पिता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में लोहरवाड़ा निवासी शेरसिंह ने बताया कि उसके तीन बेटी व एक बेटा है। उसका 34 वर्षीय बेटा राजेंद्र शादीशुदा है और उसकी तीन संताने हैं। उसने बताया कि राजेंद्र अपनी कार लेकर बुकिंग पर जाता है। उसने बताया कि गत 4 अगस्त को वह कार लेकर घर से निकला था। जब उसकी पत्नी ने आने का समय पूछा तो उसने जल्दी आने की बात कही और चला गया। इसके बाद उसका फोन भी बंद आ रहा है और उससे कोई संपर्क भी नहीं हो पाया। उन्होंने अपने स्तर पर हर संभव जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अब उन्होंने पुलिस से बेटे को तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शेर सिंह की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।