फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   canal water of dadri given to mahendragarh

Charkhi Dadri News: महेंद्रगढ़ को दिया दादरी के हिस्से का पानी, खाली रह गए जलघरों के टैंक

Mon, 10 Feb 2025 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Feb 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
canal water of dadri given to mahendragarh
अमर उजाला खास खबर:
विज्ञापन

- इस बार 16 दिन की थी दादरी जिले की नहरी टर्म, दो चरणों में तीन-तीन दिन ही मिलेगा पानी
- सिंचाई विभाग के अधिकारियों का तर्क- यमुना एवं भाखड़ा बांध में पानी की कमी के चलते संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पीछे से पानी कम मिलने के कारण चरखी दादरी की नहरों में पानी बंद कर दिया गया है। जिले की नहरी पानी की टर्म छह दिन की बची है। इसमें से अब तीन दिन महेंद्रगढ़ जिले को दादरी के हिस्से का पानी मिलेगा। उसके बाद फिर तीन दिन दादरी की बारी आएगी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि यमुना एवं भाखड़ा बांध में पानी की कमी के चलते यह दिक्कत आई है। इस समय जिले के कई जलघर खाली पड़े हैं।
जिले की नहरों की पानी की टर्म एक फरवरी से शुरू हुई थी। इस दौरान तीन दिन ही पानी मिला उसके बाद बंद हो गया। जिले को नहरी पानी 24 दिन में 16 दिन के लिए मिलता है। अब 16 फरवरी तक पानी की टर्म है, ऐसे में छह दिन बचे हैं। इसमें से तीन दिन महेंद्रगढ़ जिले को मिलेगा, उसके बाद तीन दिन दादरी जिले की नहरोंं में पानी छोड़ा जाएगा। ऐसे में तीन दिन में सभी जलघरों में पानी भरना मुश्किल होगा। आने वाले कुछ दिनों में गर्मी सीजन आ रहा है। ऐसे में पानी की खपत और बढ़ जाएगी। इस समय जलघरों में पानी डालना जरूरी है।
विज्ञापन

जिले में 60 जलघर हैं। इनमें से अधिकतर खाली पड़े हैं। कुछ जलघरों में 30 प्रतिशत तक पानी बचा है। अब अचानक नहरी पानी का संकट आ जाने से जलघर इस बार नहीं भरे जा सकेंगे। इसी प्रकार, तालाबों में भी पानी डाले जाने की जरूरत है। नहरों से करीब 75 तालाबों में पानी भरा जाता है। ऐसे में पशुओं के लिए भी पानी का संकट गहरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सरपंच बोले- खाली पड़े हैं टैंक, गहराया पेयजल संकट
हमारे गांव में जलघर का टैंक खाली पड़ा है। नहर में पानी नहीं आने से भरा नहीं गया है। इस बारे में लिखित मेें सिंचाई विभाग अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। गांव में पानी का संकट बना हुआ है। जलघर में पानी डालना चाहिए। ताकि, लोग प्यास बुझा सकें।
-संगीता, सरपंच, घसोला
- बधवाना नहर में पानी नहीं आने से उनके गांव के जलघर में पानी नहीं भरा जा सका है। गांव की आबादी ज्यादा होने की वजह से पानी का संकट बना रहता है। विभाग को बधवाना नहर में पानी छोड़ना चाहिए।

-डिंपल, सरपंच, ढाणी फोगाट

वर्सन ::
यमुना एवं भाखड़ा बांंध में पानी की कमी होने की वजह से दिक्कत बन रही है। जिले के पानी की टर्म के छह दिन बचे हैं। तीन दिन महेंद्रगढ़ व तीन दिन चरखी दादरी को पानी मिलेगा। दादरी की नहरों में 12 फरवरी को पानी आएगा।
-सतेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग
फोटो-21
खाली पड़ी जिले की बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed