फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   bus start from ranila

Charkhi Dadri News: गांव रानीला के ग्रामीणों की मांग पर शुरू हुई गुरुग्राम के लिए बस सेवा, 10 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

Thu, 27 Mar 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
bus start from ranila
परिवहन
विज्ञापन


फोटो:13
दादरी बस स्टैंड परिसर में बूथों पर खड़ीं बसें। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रानीला गांव में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में उपायुक्त के समक्ष रखी गई भिवानी-रानीला-गुरुग्राम बस सेवा के संचालन की मांग परिवहन विभाग ने पूरी कर दी है। बस सेवा शुरू होने के बाद 10 से अधिक गांवों के लोगों को परिवहन सुविधा का लाभ मिलने लगा है। अब ग्रामीण सीधे अपने गांव से ही गुरुग्राम तक सफर कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री के आदेशानुसार, जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा करीब डेढ़ माह पहले रानीला गांव में रात्रि ठहराव के लिए पहुंचे थे। वहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी थीं। उस दौरान ग्रामीणों ने गुरुग्राम के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए परिवहन विभाग ने भिवानी से वाया रानीला होते हुए गुरुग्राम तक बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बस का संचालन भिवानी बस स्टैंड से सुबह 5:40 बजे किया गया है। जिले के 10 गांवों के यात्रियों को लेते हुए बस सुबह 9 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों को राहत की सांस मिली है। वहीं, अब उन्हें गुरुग्राम तक जाने के लिए बार-बार बसें नहीं बदलनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन गांवों से होते हुए गुरुग्राम पहुंचेगी बस
परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि दादरी रोडवेज की बस की रवानगी सुबह 5:40 बजे भिवानी से होगी। इसके बाद गांव कोंट, उमरावत, कायला, बड़ाला, सांकरोड, सांजरवास, रानीला, अचीना व झज्जर होते हुए सुबह 9 बजे बस गुरुग्राम बस स्टैंड पर पहुंचेगी।
- ग्रामीणों को अब नहीं जाना पड़ेगा भिवानी व दादरी बस स्टैंड
पहले गुरुग्राम जाने के लिए इन गांवाें के ग्रामीणों को भिवानी या दादरी बस स्टैंड पर जाना पड़ता था। इससे ग्रामीणों को अतिरिक्त किराया चुकाना पड़ता था। समय की भी बर्बादी होती थी। अब सीधी बस सेवा शुरू होने के बाद ग्रामीण अपने गांव से ही बस पकड़ सकेंगे।

वर्सन:
जिला उपायुक्त के दिशा निर्देशों पर हमने भिवानी-रानीला-गुरुग्राम के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। बस का संचालन होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी जबकि विभाग का राजस्व बढ़ेगा।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी परिवहन डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed