फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bus service to Dabwali, which was closed for six months, will start again.

Charkhi Dadri News: छह माह से बंद पड़ी डबवाली के लिए बस सेवा फिर होगी शुरू

Fri, 06 Feb 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bus service to Dabwali, which was closed for six months, will start again.
स्थानीय बस स्टैंड, जहां से बस सेवा शुरू होगी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। यात्रियों की मांग को देखते हुए परिवहन विभाग अगले सप्ताह से बंद पड़ी दादरी से डबवाली बस सेवा का संचालन शुरू करने की योजना बनाई है। इसके लिए रोडवेज जीएम ने अधिकारियों को बस रूट बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डिपो अधिकारियों का कहना है कि आदेश मिलने के बाद अगले सप्ताह तक बस सेवा शुरू की जाएगी। बस सेवा शुरू होने से दादरी से हिसार व डबवाली जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। परिवहन विभाग की ओर से डबवाली तक जाने वाले यात्रियों की कमी के चलते 6 महीने पहले बस सेवा को बंद कर दिया गया था, लेकिन स्थानीय लोग पिछले लंबे समय से डबवाली तक सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। यात्रियों की मांग को देखते हुए रोडवेज जीएम नवीन शर्मा ने अधिकारियों को जल्द ही बस सेवा शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। ड्यूटी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि आदेश मिलने के बाद हमारी टीम बस शुरू करने के लिए रूटे बनाने में लग गई है। रूट बनने के बाद बस का दाेबारा से संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बस का समय सुबह 5:30 बजे रखा गया है। बस दादरी से रवाना होकर भिवानी, हिसार होते हुए डबवाली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed