फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Budget of PMshree schools will be released in June, classes will start in July

Charkhi Dadri News: पीएमश्री स्कूलों का जून में जारी होगा बजट, जुलाई में शुरू होंगी कक्षाएं

Thu, 01 Jun 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 01 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Budget of PMshree schools will be released in June, classes will start in July
चरखी दादरी। केंद्र सरकार की योजना प्राइम मिनिस्टर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) के तहत चयिनत स्कूलों का बजट जून माह में जारी हो सकता है। चयनित स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य गतिविधियों के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रत्येक स्कूल में एक-एक करोड़ रुपये का बजट जारी किया जाएगा। जिले में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाणा को उक्त योजना के लिए चयनित किया गया है। जुलाई माह में स्कूलों में कक्षाएं भी शुरू हो सकती हैं। वीरवार को शिक्षा विभाग ने उक्त स्कूलों में छात्राओं की संख्या भी मांगी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि सरकारी स्कूलों की दशा ज्यादा अच्छी नहीं हैं। इन स्कूलों में अधिकतर गरीब वर्ग के विद्यार्थी ही पढ़ते हैं। कई विद्यार्थियों को स्कूल में अच्छी सुविधा नहीं मिलने और पैसों के अभाव में वो पढ़ाई में पिछड़ जाते हैं। इस सिस्टम को सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने पूरे देश में पीएमश्री योजना की शुरुआत की है। योजना के तहत चयनित स्कूलों की दशा सुधारी जाएगी और एक अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जाएगा। योजना के तहत स्कूलों में लैब, इनोवेशन लैब, खेल मैदान भी बनाए जाएंगे, ताकि विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास किया जा सके। इसके अलावा उक्त स्कूलों में नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई करवाई जाएगी। ये स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त होंगे और इनका नामकरण पीएमश्री से ही होगा।
विज्ञापन

- इन मदों पर खर्च होगा बजट
केंद्र सरकार की ओर से उक्त योजना में शामिल प्रत्येक स्कूल के लिए एक-एक करोड़ रुपये का बजट जारी करेगा। बजट का 55 प्रतिशत इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे भवन की रिपेयरिंग, फर्नीचर, कंप्यूटर लैब आदि पर खर्च किया जाएगा। बाकी राशि अन्य गतिविधियों में जैसे डिजिटल बोर्ड, खेल मैदान, लैब, पुस्तकालय आदि पर खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जुलाई में शुरू होंगी कक्षाएं
सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गए हैं लेकिन पीएमश्री योजना में शामिल उक्त दोनों स्कूलों में एडमिशन शुरू नहीं हुए हैं। इसकी एडमिशन प्रक्रिया सीबीएसई की मान्यता मिलने के बाद ही शुरू हो पाएगी। इस माह के अंत तक सीबीएसई दोनों स्कूलों को मान्यता दे देगी और जुलाई में एडमिशन शुरू हो जाएंगे। इन स्कूलों में पहले से पढ़ रही छात्राओं का ऑटोमेटिक एडमिशन हो जाएगा। उसके लिए बस उनको एडमिशन संबंधित औपचारिकताएं पूरी करनी होगी।

अगले साल मिलेंगे छह नए पीएमश्री स्कूल
पीएमश्री के जिला नोडल अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि अगले साल जिले के छह स्कूल पीएमश्री योजना के लिए चयनित किए जाएंगे। अक्तूबर माह में नया यू-डाइज आ जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में दादरी, बाढड़ा और बौंद तीन खंड हैं। तीनों खंडों से दो-दो स्कूल चयनित कि जाएंगे। इनमें एक प्राइमरी तथा दूसरा 12वीं तक का स्कूल शामिल होगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में मॉडल संस्कृति स्कूल नहीं बनाए जाएंगे। उनके स्थान पर यही स्कूल बनेंगे।

जिले के दो स्कूलों को पीएमश्री योजना के लिए चयनित किया गया है। इनकी रिपोर्ट बनाकर भेजी जा चुकी है। जून माह के अंदर इनका बजट जारी हो जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि जुलाई में इनकी कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी।
- जलधीर सिंह कलकल, जिला परियोजना समंवयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed