{"_id":"609ebdb08ebc3ea39c3b1218","slug":"breaking-locked-house-stole-jewelry-and-1-60-lakh-cash-charkhidadri-news-rtk608522518","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान के ताले तोड़कर 1.60 लाख की नकदी और गहने ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान के ताले तोड़कर 1.60 लाख की नकदी और गहने ले गए चोर
विज्ञापन
चरखी दादरी। वार्ड आठ स्थित आदर्श धर्मशाला के समीप चोरों ने एक बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी समेत गहनों पर चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित मकान मालिक के अनुसार उनके घर से 1.60 लाख रुपये समेत 30 ग्राम सोने और करीब 610 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में दो संदिग्ध कैद हुए हैं, जिन पर चोरी का शक है। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड आठ निवासी बसंत कुमार ने बताया कि उसके भतीजे की शादी थी और परिवार शादी में शिरकत करने महेंद्रगढ़ गया हुआ था। 13 मई की सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है और बाहर पड़ा है। सूचना मिलने के बाद वह तुरंत परिवार सहित अपने घर पर पहुंचा। मकान का दरवाजा उसे खुला मिला और अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि चोर उनके घर से एक लाख 60 हजार रुपये, सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की बाली, तीन जोड़ी पाजेब, 10 चांदी के सिक्के, 10 चांदी के बिस्कुट, चांदी की अंगुठी व चेन, एक खंदी का जूड़ापिन ले गए। इधर चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सीसीटीवी में दो लोग नजर आए रेकी करते
पीड़ित के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में वारदात की रात दो संदिग्ध कैद भी हुए हैं। वो मकान के बाहर रेकी करते नजर आ रहे हैं। रात 2:14 पर दोनों शख्स मकान के आगे से गुजर रहे हैं और उनमें करीब दस कदम की दूरी दिख रही है। पुलिस ने जांच के लिए फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है।