फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   bar election today

Charkhi Dadri News: आज तय होगा बार एसोसिएशन का सरताज

Thu, 27 Feb 2025 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Feb 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
bar election today
बार एसोसिएशन कार्यालय में चुनाव के पहले दिन तैयारी करते हुए चुनाव अ​धिकारी। संवाद
कोर्ट
विज्ञापन

::::::::
फोटो 03
कोर्ट परिसर में बनी अधिवक्ताओं की लाइब्रेरी, जहां आज मतदान होगा। संवाद
:::::::::::::
- 5 पदों पर 13 उम्मीदवारों ने ठोक रखी है ताल, सुबह 10 से शाम साढ़े 4 बजे तक होगा मतदान, एक घंटा बाद जारी होगा परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन काे आज अपना सरताज मिलेगा। इसके लिए 28 फरवरी को सुबह 10 से शाम साढ़े 4 बजे तक मतदान होगा। इस दफा 941 अधिवक्ता मतदान कर बार प्रधान समेत अन्य चार पदाधिकारियों का चयन करेंगे। चुनाव के लिए अधिवक्ता ओमप्रकाश सांगवान को रिटर्निंग अधिकारी और पवन बंसल व ओमप्रकाश पंवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया गया है।
मतदान प्रक्रिया शाम साढ़े चार बजे खत्म होगी। इसके तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव में प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा, पूर्व प्रधान ऋषिपाल पहल व अधिवक्ता सुखवंत सांगवान मैदान में हैं। वहीं, उप प्रधान के लिए सह सचिव व अधिवक्ता मनदीप फोगाट अधिवक्ता शैलेंद्र फोगाट के बीच मुकाबला रहेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा, सचिव पद के लिए अधिवक्ता रेनु सांगवान, राकेश सांगवान, प्रवीन नीटू व गौरव प्रेमी के बीच टक्कर रहेगी। इसी तरह, सह सचिव के लिए योगेश शर्मा और दिनेश वत्स जबकि कोषाध्यक्ष के लिए पंकज सिंह और धर्मेंद्र फोगाट चुनावी मैदान में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिस की रहेगी तैनाती
मतदान के लिए चुनाव सामग्री दादरी पहले ही पहुंच चुकी है। शुक्रवार को होने वाले चुनाव के दौरान मतदान कक्ष के पास पुलिस बल भी तैनात रहेगा। ताकि, किसी प्रकार का कोई विवाद न हो और मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराया जा सके।

- पहचान पत्र लाना अनिवार्य
मतदान कक्ष में मोबाइल, कैमरा व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर पाबंदी रहेगी। मतदान के लिए अधिवक्ताओं को अपना पहचानपत्र लाना अनिवार्य रहेगा। चुनाव अधिकारियाें ने शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed