फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Atela hill ponds will be renovated, a way will be made to reach the peak

अटेला पहाड़ी के तालाबों का होगा नवर्निर्माण, चोटी तक पहुंचने के लिए बनेगा रास्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Atela hill ponds will be renovated, a way will be made to reach the peak
अटेला की पहाड़ी के ऊपर बना तालाब। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले की पहाड़ियों के ऊपर बने तालाबों को भी संरक्षण प्रदान करते हुए नए प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे। इससे जलसंचय होगा और पहाड़ी पर रह रहे जंगली जानवरों और पशु-पक्षियों को भी पानी मिल सकेगा। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह ने बुधवार को उपायुक्त श्यामलाल पूनिया के साथ आयोजित हुई अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए ये बात कही।
विज्ञापन

इससे पहले गांव अटेला के मौजिज व्यक्तियों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ सांसद धर्मबीर सिंह ने बुधवार सुबह अटेला-शीशवाला की पहाड़ी का दौरा किया। अरावली पर्वत श्रृंखला की इस पहाड़ी पर खनन कार्य नहीं किया जा रहा है और यहां घना जंगल व दो तालाब बने हुए हैं। इन तालाबों को नया स्वरूप देकर इसे एक दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके अलावा वन विभाग की ओर से इस स्थान पर पौधरोपण करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सांसद से इन तालाबों का नवीनीकरण करवाने, पहाड़ तक सड़क बनवाने और लोहारु कैनाल से ऊपर चोटी तक पानी पहुंचाने का अनुरोध किया था। जिस पर सांसद ने बुधवार को यह दौरा किया। इसी पहाड़ी के नजदीक गांव अटेला की गोशाला भी बनी हुई है। सांसद ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर बाद में स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने उपायुक्त को कहा कि पहाड़ी के नीचे तलहटी में एक पौंड बनवाया जाए। इस पौंड को पाइपलाइन बिछाकर नहरी पानी से भरा जा सकता है और इस पर सबमर्सिबल की मोटर लगाकर ऊपर पानी ले जाया जा सकता है। इससे ये तालाब जीवित रहेंगे ओर जंगली जानवरों जैसे नीलगाय, हिरण, गीदड़ आदि को पानी निरंतर मिलता रहेगा। उन्होंने बताया कि गोशाला की गायें भी घास चरने के लिए इस पहाड़ी पर जाती रहती हैं। उन्होंने कहा कि दादरी जिले के लिए यह एक सुंदर प्रोजेक्ट होगा और अटल भूजल योजना, अमृत सरोवर जैसी किसी भी स्कीम से इसको जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

800 मीटर ऊंची है पहाड़ी -
सांसद धर्मबीर सिंह ने बताया कि इस पहाड़ी की ऊंचाई करीब आठ सौ मीटर की है। रास्ता बनने से यहां आम नागरिक भी आसानी से चोटी तक जा सकेंगे और अटेला के दर्शनीय स्थल को देख सकेंगे। उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए ठोस कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सिंचाई, वन विभाग व पंचायत विभाग को अटेला पहाड़ी के लिए एक जल परियोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहाड़ी की चोटी तक सड़क बनवाने के लिए भी कार्य किया जाएगा।

ये रहे मौजदू
इस मौके पर एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, नगराधीश नरेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता वेदपाल सांगवान, रामकिशन शर्मा एडवोकेट, अजीत सिंह, सुधीर चांदवास, कृष्ण, वेदपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed