फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Asthi Kalash Yatra reached Dadri, farmers raised anti-government slogans

अस्थि कलश यात्रा पहुंची दादरी, किसानों ने लगाए सरकार विरोधी नारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Asthi Kalash Yatra reached Dadri, farmers raised anti-government slogans
चरखी दादरी। किसान अस्थि कलश यात्रा वीरवार को गांव कितलाना में टोल पर चल रहे धरना स्थल पर पहुंची। किसानों ने आंदोलन और लखीमपुर खीरी घटना में मारे किसानों को दी श्रद्धांजलि दी आरै सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

सांगवान खाप-40 के प्रधान एवं दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने मृतक किसानों के अस्थि कलश को पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी में पांच किसानों ने अपने प्राणों गंवाए हैं। विधायक ने कहा कि नए कृषि कानूनों को रद्द करवाने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य की संवैधानिक गारंटी लागू होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मांग की है कि लखीमपुर खीरी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच के तहत केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को पद से बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन

अस्थि कलश यात्रा के संयोजक एवं संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जोगेंद्र नैन ने कहा कि यह यात्रा डबवाली से शुरू होकर सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, दादरी, झज्जर, रोहतक होते हुए 24 अक्तूबर को टीकरी बार्डर किसानों के धरने पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसान, मजदूरों का आह्वान किया कि 24 अक्तूबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकरी बार्डर पहुंचे। बाद में अस्थि कलश यात्रा गांव अटेला, छपार, रासीवास, डोहकी, नीमड़ीवाली से चरखी दादरी में स्वामी दयाल धाम पर पहुंची।

कितलाना टोल पर धरने के 300 वें दिन की अध्यक्षता सांगवान खाप से नरसिंह सांगवान डीपीई, श्योराण खाप से बिजेंद्र बेरला, किसान सभा से प्रताप सिंह सिंहमार, युवा कल्याण संगठन से सुभाष यादव गंगाराम श्योराण, जाटू खाप से मास्टर राजसिंह, रामफल देशवाल,चंद्रकला, व कृष्णा ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed