{"_id":"6712eb77d27d38e7ac075454","slug":"aqi-reached-308-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-124961-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हवा की गुणवत्ता बेहद खराब एक्यूआई 308 पर जा पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हवा की गुणवत्ता बेहद खराब एक्यूआई 308 पर जा पहुंचा
Sat, 19 Oct 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 19 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी मे प्रदूषण का स्तर दर्शाती टेबल।
चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम साफ रहा जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक का अधिकतम स्तर 308 एक्यूआई तक पहुंचा। इस कारण हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।
शुक्रवार को हवा की गति तीन किलोमीटर प्रति घंटा रही और वातावरण में नमी की मात्रा 49 प्रतिशत रही। सुबह मौसम साफ रहा जबकि दिन में तेज धूप खिली। शाम को मौसम अनुकूल हो गया और रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब सुबह के समय गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम में बदलाव आने पर आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। इस मौसम में स्वास्थ्य में विकार आने की आशंका रहती है। चिकित्सकों ने ठंड की शुरुआत में ही आमजन से सावधानी बरतने की अपील की है।