फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   agriculture

राजस्थान से सरसों लेकर दादरी बेचने आए दो ट्रक और पकड़े

Thu, 23 Apr 2020 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
agriculture
स्पेशल स्टाफ परिसर में खड़े जब्त किए गए सरसों से भरे ट्रक। - फोटो : CharkhiDadri
राजस्थान से दादरी की ऑयल मिलों में खाली होने आए सरसों से भरे दो और ट्रकों को प्रशासनिक टीम ने पकड़ा है। इनके अलावा एक ट्रक ग्वार से भरा भी पकड़ा गया है। बुधवार देर रात तक टीम की कार्रवाई चली और आठ ट्रकों को अपने कब्जे में लिया गया। वहीं, सूत्रों की मानें तो एक चालक माल से भरा ट्रक लेकर भागने में कामयाब रहा। वहीं, वीरवार को एक्साइज एवं टैक्सेशन विभाग ने ट्रकों में लदे माल की एवज में जीएसटी और जुर्माना लगाया है। वहीं, मार्केट कमेटी ने सरसों की मार्केट फीस भी भरवाई है। हालांकि मार्केट फीस बेहद कम ही है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि राजस्थान से कम दामों पर खरीदी गई सरसों मार्केट फीस की चोरी कर सीधे दादरी जिले की ऑयल मिलों पर बेची जा रही है। ऐसा एक मामला मंगलवार को बौंदकलां क्षेत्र में पकड़ में आया था। बुधवार शाम तक प्रशासनिक टीम ने दादरी शहर की ऑयल मिलों में आए पांच ट्रक पकड़े थे। देर शाम डीसी द्वारा गठित टीम ने तीन और ट्रक पकड़े। इनमें दो ट्रक सरसों जबकि एक ग्वार से भरा था। ग्वार जीएसटी और टैक्स के दायरे से बाहर है जबकि चोरी छिपे सरसों बेचते पकड़े जाने पर ट्रक में लोड माल की एवज में जीएसटी और जुर्माना लगाया गया है। एक्साइज एवं टैक्सेशन विभाग के अधिकारियों की मानें तो माल की कीमत के मुताबिक पांच प्रतिशत जीएसटी और इतने ही जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि वीरवार को पकड़े गए ट्रकों पर जुर्माना राशि तय की गई है।
विज्ञापन

दूसरी और डीसी द्वारा गठित कमेटी ने ऑयल मिलों के स्टॉक की जांच भी शुरू कर दी है। इससे मिल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। कुछ ने तो अपनी मिलों को ताले जड़कर बंद कर दिया है। सूत्रों की मानें तो उच्चाधिकारियों ने मिलों के स्टॉक की पीआर (फिजिकल वेरिफिकेशन) रिपोर्ट भी तलब कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 मिलों में से तीन मिल बंद, तीन ही पेश कर पाए स्टॉक
नगर परिषद एक्सईएन एवं डीसी द्वारा गठित की गई कमेटी में शामिल सुंदर श्योराण ने बताया कि बुधवार देर शाम तक टीम मिलों का स्टॉक जांचती रही। उन्होंने बताया कि 11 मिलों में टीम पहुंची जिनमें से तीन बंद मिली जबकि बाकी आठ मिलों में से तीन के संचालक ही स्टॉक प्रस्तुत कर पाए। उन्होंने बताया कि जिले में 33 मिले हैं और यह सूची मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने मुहैया कराई है। इन सभी मिलों पर जाकर टीम स्टॉक की जांच करेगी।

मिल से निकलने लगी टीम, तभी पहुंच गया सरसों से भरा ट्रक
मिल में स्टॉक की जांच करने पहुंची टीम जब गेट से बाहर निकलने लगी तो उसी वक्त एक चालक ट्रक लेकर मिल में पहुंच गया। टीम ने जब ट्रक की जांच की तो उसमें सरसों मिली। ट्रक चालक मार्केट फीस संबंधी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया और इसके चलते टीम ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया। जब्त किए गए सभी ट्रक स्पेशल स्टाफ में खड़े करवाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed