फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Admission will be held on 1160 UG and 420 PG seats in Janta College.

Charkhi Dadri News: जनता कॉलेज में यूजी की 1160 और पीजी की 420 सीटों पर होंगे दाखिले

Fri, 17 May 2024 05:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 17 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Admission will be held on 1160 UG and 420 PG seats in Janta College.
चरखी दादरी। 12वीं कक्षा पास करने के बाद अधिकतर युवक व युवतियां डिग्री कोर्स की ओर अपना रुझान बढ़ाते हैं। इस बार शहर के जनता विद्या मंदिर गणपतराय रासीवासिया महाविद्यालय में स्नातक (यूजी) की 1160 और स्नातकोत्तर (पीजी) की 420 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि जनता कॉलेज भी चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है। यह जिले का सबसे बड़ा कॉलेज है और सबसे ज्यादा सीटों की संख्या भी इसी कॉलेज में हैं। गत वर्ष संस्थान में स्नातक के सात कोर्सों में 1160 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। बीए में सीटों की संख्या सबसे ज्यादा है। बीएससी के पांच कोर्स चल रहे हैं। इस बार भी संस्थान में सीटों की संख्या यथावत रहेगी। वहीं पीजी में पिछले साल हिंदी, अंग्रेजी और इतिहास के कोर्स शुरू किए गए थे।
विज्ञापन

इस बार पीजी में आठ कोर्सेज में 420 विद्यार्थी प्रवेश पा सकेंगे। संस्थान ने एमकॉम बैंकिंग मैनेजमेंट एंड फाइनेंस नामक एक प्रोफेशनल कोर्स भी शुरू किया हुआ है। हालांकि अभी स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाएं जारी हैं और विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश प्रक्रिया के लिए सूचना जारी नहीं की गई है। अगले महीने दाखिला प्रक्रिया के संबंध में सीबीएलयू निर्देश जारी कर सकता है। तब तक दाखिला लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने लिए कॉलेज व कोर्सेज का चुनाव करके रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिये...यूजी कक्षाओं में कोर्स अनुसार सीटों की संख्या
कोर्स - सीट

बीए - 560

बीकॉम - 160

बीएससी (एनएम) - 160

बीएससी (एम) - 80

बीएससी कंप्यूटर साइंस - 80
बीएससी एक्चुरियल साइंस - 80

बीएससी (एमएलटी) - 40



- पीजी कक्षाओं में सीटों की ये है स्थिति
कोर्स - सीटों की संख्या
एमएससी गणित - 60
एमएससी भूगोल - 60
एमए राजनीतिक विज्ञान - 40
एमए ग्रामीण विकास - 60
एमए अंग्रेजी - 60
एमए हिंदी - 60
एमए इतिहास - 60
एमकॉम बीएमएफ - 20


अभी तक विवि की ओर से दाखिला के लिए कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। जिन विद्यार्थियों को दाखिला लेना है वो अपनी तैयारी रखें। जुलाई के शुरुआत में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है और विवि जून में ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्देश जारी कर सकता है।

-नीरज गर्ग, नोडल अधिकारी, जनता कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed