फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused of firing on young man arrested

Charkhi Dadri News: युवक पर फायरिंग करने का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Accused of firing on young man arrested
पुलिस गिरफ्त में युवक पर फायरिंग करने का आरोपी।
बौंदकलां। 4 नवंबर को मिसरी गांव निवासी युवक पर फायरिंग कर धमकी देने के आरोपी को बौंदकलां थाना पुलिस ने काबू कर लिया है। कोहलावास गांव से काबू किए गए आरोपी की पहचान मिसरी निवासी रोहित उर्फ कालू के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि मिसरी निवासी मोहित ने बौंदकलां थाना पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि चार नवंबर की रात वो पशुओं के लिए चारा लेकर पुराने घर से नए घर में आया था। जब नए घर के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक आकर रुकी और किसी ने उसे आवाज दी। जब उसने पीछे देखा तो बाइक सवार गांव निवासी रोहित उर्फ गुल्लू था और उसने उस पर फायर कर दिया। गोली उसके दाहिने हाथ में लगी और बाद में अमन खन्ना ने भी उसे पैर में एक गोली मारी।
विज्ञापन

घायल ने बताया कि वह बचाव के लिए चिल्लाते हुए घर में घुस गया। शोर सुनकर उसके दोस्त बलराम व सचिन ने छत से देखा तो बाइक पर रोहित के अलावा अमन खन्ना व नकाबपोश युवक था। बाद में आरोपी उसे धमकी देकर चले गए। घायल होने पर उसके दोस्त उसे दादरी लेकर गए और वहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। मोहित ने बताया कि दो दिन पहले बस अड्डे पर उसकी अंकित उर्फ खोटा के साथ कहासुनी हुई थी और उसने जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद दिन रिंकू उर्फ काला ने घर के बाहर कई चक्कर लगाए। इस शिकायत पर थाना बौंदकलां पुलिस ने नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। अब पुलिस टीम ने एक आरोपी को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed