{"_id":"6a889b2ca37ec61c1304fc95","slug":"a-pothole-on-the-road-became-a-source-of-trouble-for-pedestrians-and-motorists-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-159326-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सड़क पर बना गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सड़क पर बना गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना
Sat, 22 Aug 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
गांव भांडवा के पास लोहारू -बाढड़ा मार्ग पर बना गड्ढा।
- फोटो : 1
बाढड़ा। कस्बे से लोहारू जाने वाले मार्ग पर गांव भांडवा के पास सड़क पर बना गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क के बीचों-बीच बने गड्ढे के कारण वाहन चालकों को आवागमन के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रात के समय गड्ढा दिखाई न देने से हादसा होने का खतरा बना रहता है। राहगीर हरपाल, बलजीत, मनफूल आदि ने बताया कि लोहारू-बाढड़़ा मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। गांव भांडवा के पास सड़क पर काफी समय से गड्ढा बना हुआ है जबकि संबंधित विभाग की ओर से इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई है। गड्ढे के कारण वाहन चालक अचानक ब्रेक लगाने या वाहन को दूसरी तरफ मोड़ने के लिए मजबूर होते हैं जिससे पीछे से आने वाले वाहनों से टक्कर होने का खतरा भी बना रहता है।
राहगीरों ने बताया कि बारिश होने पर गड्ढे में पानी भर जाने से इसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने और गड्ढे को भरवाने की मांग की है ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके।