फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A glimpse of Mahabir Phogat's pain

महाबीर फोगाट की झलकी टीस, बोले : लूट-पीट कर विनेश को ओलंपिक तक पहुंचाया, आज तक मान-सम्मान में नहीं लिया नाम

Wed, 02 Apr 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 02 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of Mahabir Phogat's pain
महाबीर फोगाट।
चरखी दादरी। द्रोणाचार्य अवाॅर्डी पहलवान महावीर फोगाट ने विधानसभा में विनेश फोगाट के व्यवहार को गलत बताया है। उनका कहना है कि विनेश ने आज तक किसी भी सार्वजनिक मंच पर संबोधन के दौरान सफलता की गाथा बताते हुए उनका नाम तक नहीं लिया। जबकि वो विनेश के ताऊ होने के साथ उनके पहले कुश्ती कोच भी हैं।
विज्ञापन

महावीर फोगाट ने कहा कि उन्होंने लूट-पिट कर विनेश को ओलंपिक तक पहुंचाया। आज मेरा ही मान-सम्मान नहीं किया जा रहा है। महावीर ने कहा कि उनकी तमन्ना थी कि विनेश 2028 का ओलंपिक भी खेले और मेडल जीतकर लाए। वर्ष 2014 के बाद विनेश की ओर से सम्मान के तौर पर मंच पर उनका नाम तक नहीं लिया गया है। महावीर ने संवाददाता से बातचीत मेें कहा कि विनेश विधानसभा में ऐसी बयानबाजी से बचे। सीएम ने विनेश को पूरा सम्मान दिया है। महावीर ने कहा कि विनेश अपनी मर्जी से राजनीति में आई है। दीपेंद्र ने विनेश को मंत्री बनाने का लालच देकर चुनाव लड़ाया। पहलवान महावीर ने कहा कि उसने दिन-रात मेहनत कर विनेश को यहां तक पहुंचाया है आज उसी का मान-सम्मान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed