फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   97 soldiers and ex-servicemen received the Veer Sainik Gaurav Award

97 सैनिकों और पूर्व सैनिकों को मिला वीर सैनिक गौरव अवार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
97 soldiers and ex-servicemen received the Veer Sainik Gaurav Award
चरखी दादरी। मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन की ओर से मैहड़ा की सार्वजनिक चौपाल में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों व परिजनों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पहलवान विरेंद्र मैहड़ा ने की और इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक पृथ्वी सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में 97 सैनिकों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संगठन युवा विंग अध्यक्ष एडवोकेट अनिल साहू ने कहा कि इन्हें वीर सैनिक गौरव अवॉर्ड से नवाजा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के लिए सैनिक मात्र उनकी सीमाओं की रक्षा करने वाले नहीं होते, बल्कि उनके हाथ में उस राष्ट्र की अस्मिता व सम्मान होता है। एक सैनिक जब अपनी वर्दी धारण करता है तो उसके आंखों के सामने सिर्फ और सिर्फ देश की अस्मिता व सम्मान ही सबसे प्रथम रह जाता है। एक सैनिक की शपथ ग्रहण करने के साथ ही उसके मस्तिष्क में सिर्फ यही सोच रह जाती है कि उसे अपने देश की सीमा की तरफ बुरी नजर डालने वाले को न सिर्फ मुंह तोड़ जवाब देना है, बल्कि उसे ऐसा सबक सिखाना है जिससे भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले लाख बार सोचे।
विज्ञापन

समारोह में सूबेदार धर्मपाल सिंह हलवदार रामचंदर, निहाल सिंह, सूबेदार जयवीर सिंह, सूबेदार रणवीर सिंह, सूबेदार चंद्रम, नायक अत्तर सिंह, सिपाही अशोक कुमार, हवलदार कपूर सिंह, सिपाही धर्मपाल, हवलदार कबूल सिंह, हवलदार दीवान सिंह, हवलदार मंगेराम, सिपाही हवा सिंह, हवलदार धर्मदेव, सिपाही रामसावर हवलदार महावीर सिंह खजान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed