फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   9 transformers will remain reserved, power corporation will change immediately if there is a fault

9 ट्रांसफार्मर रहेंगे रिजर्व, फॉल्ट आने पर तत्काल बदलेगा बिजली निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
9 transformers will remain reserved, power corporation will change immediately if there is a fault
चरखी दादरी। बिजली निगम ने छोटी दिवाली से ही शहर में बिजली की निर्बाध आपूर्ति शुरू कर दी है। इसके अलावा निगम अधिकारियों ने फाल्ट की संभावित स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर 9 ट्रांसफार्मर रिजर्व रख लिए हैं। अगर किसी क्षेत्र के ट्रांसफार्मर में खराबी आते ही है तो इसकी मरम्मत के बजाय तत्काल दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारू की जाएगी। निगम ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर तीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। उपभोक्ता इन मोबाइल नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेगा।
विज्ञापन

दिवाली पर लोड बढ़ना स्वाभाविक है और इस स्थिति में ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने का भी अंदेशा है। इस स्थिति को देखते हुए ही बिजली निगम अधिकारियों ने रिजर्व ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की है। वहीं, शहर व आसपास के क्षेत्र के लिए 60 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और अन्य कर्मचारियों के रेस्ट बंद कर दिए हैं। इतना ही नहीं निगम ने 20 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पूरा सिस्टम अपडेट कर दिया है।
विज्ञापन

दादरी शहर में रेलवे रोड स्थित पावर स्टेशन के जरिये बिजली की आपूर्ति की जाती है। रेलवे रोड सब स्टेशन से करीब 45 प्रतिशत एरिया में आपूर्ति की जाती है। शहर के कुछ एरिया में साथ लगते गांव घसोला पावर सब स्टेशन से भी बिजली की आपूर्ति की जाती है। शहर में इस समय करीब 17 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को 1300 बिजली ट्रांसफार्मर के जरिये बिजली आपूर्ति की जाती है। इनके अलावा 850 लाल रंग के छोटे ट्रांसफार्मर भी लगे हुए हैं। लाल रंग के एक ट्रांसफार्मर से 20 घरों में बिजली आपूर्ति की जाती है। शहर में 12 और जिले में 90 बिजली फीडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 20 फीसदी तक बढ़ी बिजली आपूर्ति
निगम ने दिवाली पर्व को देखते हुए विशेष योजना तैयार की है। इसके तहत शहर के ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की गई है। पुराने जंपर भी बदले गए हैं। जरूरत के अनुसार केबल भी लगाई गई हैं ताकि फाल्ट कम से कम आएं। शहर में वैसे तो 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है लेकिन फाल्ट ज्यादा मात्रा में आने की वजह से आपूर्ति ज्यादा प्रभावित रहती है। दिवाली पर्व पर बिजली की खपत 20 प्रतिशत बढ़ गई है।
- फाल्ट आने पर इन नंबरों पर करें सूचित
बिजली फाल्ट अगर दिवाली की जगमगाहट पर असर डाले तो उपभोक्ता हेल्प लाइन नंबर पर सूचित कर सकते हैं। इसके लिए बिजली निगम ने 8607500170 व्हाट्स एप नंबर जारी किया है। इसके अलावा 9999211839 और टोल फ्री नंबर-1912 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

पूरे सिस्टम को अपडेट कर दिया गया है। शहर में बिजली की आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा। निगम कर्मचारी पिछले 20 दिनों से सिस्टम को अपडेट करने में जुटे थे। निगम ने शिकायत नंबर भी जारी कर दिया है। हमने कुछ ट्रांसफार्मर रिजर्व भी रखे हैं।
-होशियार सिंह, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed