{"_id":"6064be9c8ebc3ec79c6af567","slug":"8517-people-vaccinated-in-two-days-today-18-health-centers-will-be-vaccinated-charkhidadri-news-rtk602378288","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में 8517 लोगों को लगाई वैक्सीन, आज 18 स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में 8517 लोगों को लगाई वैक्सीन, आज 18 स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा टीकाकरण
विज्ञापन
मार्च में कोरोना जिले में फिर से पैर पसार रहा है। 31 दिनों में 34 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अब कोरोना वैक्सीनेशन की गति बढ़ा दी है। मंगलवार और बुुधवार को मेगा सेशन लेकर 8517 लोगों को वैक्सीन दी है। अब तक जिले में 33 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी हैं। वीरवार को भी स्वास्थ्य विभाग 18 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेगा सेशन लगाएगा।
डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि तीन दिन में 10 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य विभाग को मिला था। इसके तहत मंगलवार और बुधवार को 18 जगहों पर सेशन लगाए गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 3981 और बुधवार को 4536 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वीरवार से 45 या इससे अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वीरवार को आयोजित होने वाले सेशन की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। वहीं, मंगलवार को टीकाकरण कार्य का जायजा लेने पहुंचे स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉक्टर डीएन बागड़ी ने भी इस कार्य में तेजी लाने के आदेश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं। उनके आदेशों के बाद बुधवार को टीकाकरण की गति मंगलवार से भी तेज रही।
बलकरा पीएचसी पर सबसे अधिक लोगों को लगाई वैक्सीन
बुधवार को बलकरा पीएचसी पर 494, माई कलां पीएचसी पर 303, संतोकपुरा पीएचसी पर 207, झोझूकलां में 370, मानकावास पीएचसी में 173, बौंदकलां सीएचसी में 369, इमलोटा पीएचसी में 180, अचीना में 288, रानीला में 173, गोपी में 376, कादमा में 60, छपार में 41, हड़ौदी में 302, मातृ-शिशु अस्पताल में 53 और दादरी सिविल अस्पताल में 445 लोगों को वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन
एक नया केस मिला, चार संक्रमित हुए स्वस्थ
बुधवार को जिले में कोरोना का एक नया केस सामने आया है। 37 वर्षीय संक्रमित बिरही कलां का रहने वाला है। वहीं, बुधवार को चार संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और जिले में अब 19 केस सक्रिय हैं। फिलहाल 1763 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं।
मार्च में संक्रमण से आधी रही रिकवरी दर
मार्च के 31 दिनों में 34 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 17 लोग स्वस्थ हुए हैं। एक मार्च तक जिले में 1520 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे, जिनमें से 1492 स्वस्थ हुए थे। 31 मार्च तक जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1554 हो गई, जबकि स्वस्थ होने वाले संक्रमितों की संख्या 1509 हो गई है। ऐसे में संक्रमण दर रिकवरी दर से दोगुनी रही है। मार्च में विभाग ने कोरोना जांच के लिए 11568 सैंपल लिए हैं।
वीरवार से 45 या इससे अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। एक अप्रैल से शुरू होने वाले सेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टॉक में हमारे पास पर्याप्त वैक्सीन है और जल्द ही एक और खेप पहुंच जाएगी। अब तक जिले में 32365 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
आशीष मान, जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज।