{"_id":"63a1f98f3bed014d8e328c89","slug":"70-percent-of-canal-water-was-stolen-only-30-percent-reached-water-bodies-charkhidadri-news-hsr65028979","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 70 प्रतिशत नहरी पानी हो गया चोरी, 30 प्रतिशत ही पहुंचा जलघरों तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 70 प्रतिशत नहरी पानी हो गया चोरी, 30 प्रतिशत ही पहुंचा जलघरों तक
विज्ञापन
कपूरी जलघर में पानी की आपूर्ति शुरू करवाते हुए जेई।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। नहरी टर्म पूरी होने को है, लेकिन जिले के 58 जलघरों के टैंक अब तक पानी से लबालब नहीं हो पाए हैं। इस टर्म पर करीब 70 फीसदी पानी चोरी हुआ है जबकि 30 प्रतिशत पानी ही जलघरों के टैंकों तक पहुंच पाया है। 22 दिसंबर को जिले की नहरों में पानी बंद हो जाएगा और ऐसे में जलघरों के भंडारण टैंक न भर पाने की वजह से इस बार जिलावासियों को सर्दियों के मौसम में भी पेयजल संकट झेलना पड़ सकता है।
हालांकि सिंचाई विभाग की टीमों ने पानी चोरी रोकने के लिए छापे भी मारे, इसके बावजूद पानी की चोरी हो रही है।
इस नहरी टर्म में सिंचाई विभाग ने नहरी पानी चोरी के 100 मामले पकड़े हैं। इन किसानों को चिह्नित कर लिया गया है। इस समय नहरी पानी की ज्यादा मात्रा में चोरी हो रही है। यह मामले छह दिनों के दौरान नहरों पर छापे मार कर पकड़े गए हैं। किसान रबी की फसलों की सिंचाई के लिए नहरों पर इंजन व साइफन आदि लगाकर पानी का उठान कर रहे हैं जिससे पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। परिणामस्वरूप जलघर भी अभी नहीं भरे जा सके हैं। नहरों में इस समय 750 क्यूसेक पानी चल रहा है जो 22 दिसंबर को बंद हो जाएगा।
बता दें कि रबी की प्रमुख सरसों की फसल की सिंचाई के लिए किसान नहरों से सीधे पानी का उठान कर रहे हैं। सरसों व गेहूं की पहली सिंचाई की जा रही है। सिंचाई के लिए पानी की चोरी की जा रही है। किसानों ने नहरों में अंडरग्राउंड पाइप लाइन भी बिछा रखी हैं जिनका विभाग के अधिकारियों का पता तक नहीं चल पाता।
विज्ञापन
9 दिसंबर को छोड़ा गया था पानी
गत नौ दिसंबर को नहरों में पानी छोड़ा गया था लेकिन पानी कम मात्रा में मिलने की वजह से सिंचाई की पूर्ति नहीं हो पा रही है। वहीं, पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। वैसे ही इस बार नहरों में एक माह में पानी छोड़ा गया है। ऐसे में जलघर खाली रहने के आसार है।
लोहारू और बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी में चल रहा पानी
इस समय लोहारू कैनाल और बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी छोड़ रखा है। बधवाना नहर से पानी की ज्यादा मात्रा में चोरी हो रही है। बधवाना नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंच नहीं पा रहा है। ऐसे में इस नहर पर पड़ने वाले करीब 10 से ज्यादा जलघरों में पानी डाले जाने की जरूरत है।
बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी में इस बार कम रही पानी की मात्रा
सिंचाई विभाग की टीमों ने नहरों पर छापे मार कर 100 से अधिक पानी चोरी के मामले पकड़े हैं। इनमें ज्यादा मामले बधवाना नहर के हैं। नहरी पानी 15 दिन के लिए मिला है। वहीं, किसान धारे सिंह, नंबरदार चंद्र सिंह व माड़ूराम का कहना है कि बधवाना नहर में कम मात्रा में आने से जलघर भी नहीं भर रहे हैं।
चोरी रोकने के कर रहे पूरे प्रयास
सिंचाई विभाग के जेई कपिल कुमार का कहना है कि पानी की चोरी रोकने के लिए लगातार छापे मारे जा रहे हैं। पानी को टेल तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। नहरों में पानी बंद होने से पहले सभी जलघर भर दिए जाएंगे। पानी की चोरी रोकने के पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं। रात को भी नहरों पर छापे मारे जा रहे है। शहर में कपूरी जलघर में पानी पहुंच चुका है। कुछ दिन में इसे भर दिया जाएगा।