{"_id":"679a67fb7c94eadd4b0e2913","slug":"5-welcome-gate-will-be-made-in-city-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-130763-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शहर में बनेंगे 5 स्वागत द्वार, इसी सप्ताह सिरे चढ़ेगी निविदा प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शहर में बनेंगे 5 स्वागत द्वार, इसी सप्ताह सिरे चढ़ेगी निविदा प्रक्रिया
Wed, 29 Jan 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
रावलधी चौक जहां से रोहतक और दिल्ली की तरफ से आने वाले चालक शहर में प्रवेश करते हैं। संवाद
- जिला मुख्यालय का लुक देने के लिए नगर परिषद की ओर से पांचों एंट्री पॉइंट्स पर बनाए जाएंगे द्वार, करीब 48 लाख का बजट होगा खर्च
- निविदा खोलने की तैयारी में अधिकारी, फरवरी के मध्य तक शुरू हो सकता है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर को जिला मुख्यालय का लुक देने के लिए नगर परिषद की ओर से पांच स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। शहर के एंट्री पॉइंट्स पर बनने वाले स्वागत द्वारों की निविदा प्रक्रिया इसी सप्ताह सिरे चढ़ेगी। फरवरी के मध्य तक काम शुरू होने की उम्मीद है। पहली बार बाहर से शहर में प्रवेश करने वालों का स्वागत करने के लिए ये द्वार बनाए जाएंगे।
वर्ष 2016 में दादरी उपमंडल से जिला बना था। 8 साल बाद भी दादरी शहर जिला मुख्यालय के रूप में विकसित नहीं हो पाया है। फिर चाहे सीमाओं में विस्तार की बात हो या शहर के सुंदरीकरण की, हर जगह लेटलतीफी हुई है। अब नगर परिषद ने दादरी को जिला मुख्यालय का लुक देने की तरफ ध्यान दिया है।
इसके अनुसार, शहर के प्रत्येक एंट्री पॉइंट्स पर प्रवेश एवं स्वागत द्वार बनाया जाएगा। ताकि, दूसरे जिलों से आने वाले लोगों को पता चल सके कि वे दादरी जिला मुख्यालय में प्रवेश कर चुके हैं।
विज्ञापन
शहर में स्वागत द्वार बनाने की मुख्यालय से पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों की ओर से निविदा प्रक्रिया शुरू की गई। हालांकि, अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। अधिकारियों का दावा है कि इसी सप्ताह इसे सिरे चढ़ा दिया जाएगा। अगले सप्ताह तक एजेंसी को कार्यादेश जारी करने और फरवरी के मध्य तक धरातल पर काम शुरू कराने की योजना है। प्रवेश एवं स्वागत द्वार बनने से शहर को नया लुक मिलेगा और सुंदरीकरण भी बढ़ेगा।
- यहां बनेंगे स्वागत द्वार
जगह चयन की प्रक्रिया करीब दो माह पहले पूरी कर ली गई थी। इसके अनुसार रावलधी चौक, समसपुर चौक, लोहारू चौक, कनीना टी-पॉइंट व महेंद्रगढ़ चौक पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। इसके अलावा पुराने स्वागत बोर्ड भी बदले जाएंगे। एक द्वार बनाने पर करीब साढ़े 9 लाख रुपये लागत आएगी।
- शहर की सूरत बदलने के लिए नगर परिषद ने उठाए ये कदम
दादरी जिला मुख्यालय बनने के आठ साल बाद शहर के सुंदरीकरण की तरफ नगर परिषद ध्यान दे रही है। जल्द ही शहर में लगाई गई ट्रैफिक लाइटों के इशारों पर वाहन दौड़ते नजर आएंगे। इसके अलावा, शहर को डंपिंग पॉइंट्स मुक्त बनाने की योजना पर भी काम हो रहा है। वहीं, सुंदरीकरण के लिए वॉल पेंटिंग भी कराई गई हैं। इसके अलावा, बस क्यू शेल्टर भी बनाए गए हैं।
वर्सन:
स्वागत द्वार बनाने की निविदा प्रक्रिया जल्द सिरे चढ़ा देंगे। जगहें पहले ही चिह्नित की जा चुकी हैं। प्रयास रहेगा कि फरवरी के मध्य तक एजेंसी काम शुरू कर दे।
-सुमित नांदल, एक्सईएन, नगर परिषद
वर्सन:
शहर के सुंदरीकरण की तरफ नगर परिषद विशेष ध्यान दे रही है। इसके तहत ही शहर में पांच स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
फोटो 25
रावलधी चौक, जहां से रोहतक और दिल्ली की तरफ से आने वाले चालक शहर में प्रवेश करते हैं। संवाद