फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   5 sub-health centres are in need of roofs due to lack of Rs. 40 thousand budget

Charkhi Dadri News: 40 हजार बजट के अभाव में 5 उपस्वास्थ्य केंद्र छत को मोहताज

Fri, 28 Mar 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 28 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
5 sub-health centres are in need of roofs due to lack of Rs. 40 thousand budget
जर्जर पड़ा रावलधी गांव का उपस्वास्थ्य केंद्र भवन। 
चरखी दादरी। जिले के 5 गांवों में उपस्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन बनाने का इंतजार लंबा खिंचता चला जा रहा है। फिलहाल, 40 हजार के बजट की कमी के कारण परियोजना ठंडे बस्ते में है। नए भवन बनाने से पहले पुराने तोड़ने के लिए बजट राशि चाहिए। पंचायत और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब तक इस बजट की व्यवस्था नहीं कर पाए हैं, जिससे काम शुरू नहीं हो पा रहा। इसका खामियाजा मरीजों व स्टाफ को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन




दरअसल, नए उपस्वास्थ्य केंद्र भवनों का निर्माण पंचायती राज विभाग की ओर से करवाया जाना है। विभाग ने भांडवा, बिगोवा, लोहरवाड़ा, मोरवाला और रासीवास गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनाने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर रखी है। इन गांवों में नए भवन बनाने पर 2.83 करोड़ रुपये लागत आएगी। वहीं, इससे पहले पुराने भवनों को तोड़ना होगा और उसके लिए पंचायत विभाग के अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग से प्रति भवन 8,000 रुपये लागत आने की बात कह रखी है।
विज्ञापन

करीब तीन माह बीतने के बाद भी बजट की व्यवस्था नहीं हो पाई है। यही कारण है कि नए भवनों का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है।

दरअसल, जिले के 25 गांवों में उपस्वास्थ्य केंद्र के नए भवन बनने हैं। इनमें से 19 भवनों के निर्माण के लिए 11.16 करोड़ के एस्टीमेट को स्वीकृति मिल चुकी है। हालांकि, कुछ गांवों में अभी जगह चयन को लेकर पेच फंसा है। वहीं, 5 गांव ऐसे हैं, जहां सभी अड़चनें दूर हो चुकी हैं। अब केवल भवन निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन साल बाद भी सिरे नहीं चढ़ पाई योजना



स्वास्थ्य विभाग ने उपस्वास्थ्य केंद्र के नए भवन बनवाने की योजना करीब तीन साल पहले तैयार की थी। लंबे समय तक उपस्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन निर्माण की प्रक्रिया ठंडे बस्ते में रही। वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यालय की ओर से इस परियोजना को स्वीकृति दी गई। इसके बाद करीब चार माह से अधिक समय बीत चुका है। बावजूद इसके तीन साल पहले तैयार की गई योजना सिरे नहीं चढ़ी है।



किस गांव में कितनी राशि से बनना है नया भवन

पंचायती राज विभाग की ओर से भांडवा, बिगोवा, मोरवाला, रासीवास और लोहरवाड़ा गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र भवन बनाए जाने प्रस्तावित हैं। भांडवा में 47.86 लाख, बिगोवा में 61.53 लाख, लोहरवाड़ा में 55.86 लाख, मोरवाला में 63.64 लाख और रासीवास गांव में 54.63 लाख से नया भवन बनाया जाएगा।



- इन 14 गांवों में भी बनने हैं नए भवन

जीतपुरा-भारीवास में 61.30 लाख, बौंदखुर्द में 55.36 लाख, घसौला में 61.78 लाख, मकड़ाना में 57.22 लाख, मौड़ी में 65.63 लाख, चांगरोड में 56.56 लाख, चंदेनी में 63.11 लाख, ऊण में 60.24 लाख, कलियाणा में 60.73 लाख, मिसरी में 62.52 लाख, रावलधी में 55.81 लाख, फतेहगढ़ में 54.63 लाख, सांजरवास में 59.26 लाख, बास में 58.61 लाख से उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण करवाया जाना है।

मरीजों के साथ स्टाफ को भी मिलेगी राहत

उपस्वास्थ्य केंद्रों के पुराने भवन लंबे समय से जर्जर हैं। ज्यादातर गांवों में तो स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ पुराने भवनों में बैठ भी नहीं रहा। भवन की कमी के चलते स्टाफ किसी गांव में चौपाल में बैठ रहा है तो किसी में ग्रामीणों के घर बैठकर मरीजों का उपचार करना पड़ रहा है। नए भवन बनने के बाद मरीजों के साथ स्टाफ को भी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।



मुख्यालय से हमने बजट मांगा हुआ है। वहीं, कंटीजेंसी के पैसे से पुराने भवन तोड़ने के लिए पंचायत विभाग को भी पत्र लिखा गया है। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

-डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ, जिला स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed