फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   4,600 meter long pipeline work completed, now waiting for chamber to be built

Charkhi Dadri News: 4,600 मीटर लंबी पाइप लाइन डालने का काम पूरा, अब चैंबर बनने का इंतजार

Tue, 19 Mar 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 19 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
4,600 meter long pipeline work completed, now waiting for chamber to be built
चरखी दादरी शहर का डूंगरवाला जोहड़ जहां चैंबर बनाया जाएगा।
चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर के डूंगरवाला जोहड़ से समसपुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक 4,600 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछा दी है। इस परियोजना पर करीब 10.15 करोड़ रुपये की लागत आई है। अब जोहड़ पर चैंबर निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके बाद ही इस बड़ी लाइन के जरिये सीवर और बारिश के पानी की निकासी एसटीपी तक हो सकेगी।विभागीय अधिकारियों का प्रयास है कि चैंबर निर्माण कार्य जल्द पूरा करवा लिया जाए, ताकि बरसात में शहर में जलभराव न हो।
विज्ञापन

रेलवे से एनओसी न मिलने के कारण बड़ी सीवर लाइन डालने का काम कई माह से रुका था। ये पाइप लाइन रेलवे लाइनों के नीचे से 60 मीटर लंबाई में डाली जानी थी। इसलिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बीकानेर जाकर जनवरी में ही डीआरएम कार्यालय से एनओसी लाए थे। इसके बाद काम शुरू करवाया गया जो अब पूरा हो चुका है। इस परियोजना के तहत शहर का पानी एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। डूंगरवाला जोहड़ पर चैंबर बनते ही इस लाइन का फायदा शहरवासियाें को मिलने लगेगा।
विज्ञापन

- 85 हॉर्स पावर की मोटर से खाली किया जाएगा जोहड़
चैंबर बनाने से पहले डूंगवाला जाेहड़ को खाली करवाया जाएगा। पानी निकालने के लिए विभाग यहां 85 हॉर्स पावर की मोटर लगाएगा। जोहड़ खाली करने के लिए लगने वाली मोटर प्रतिघंटा नौ लाख लीटर पानी उठाएगी। इस आधार पर करीब एक सप्ताह में जोहड़ को खाली करवाया जाएगा। इस पाइप लाइन के जरिये जोहड़ के पंपिंग स्टेशन से पानी एसटीपी तक पहुंचेगा। करीब 40 फीसदी शहर का दूषित पानी सीवर लाइनों के जरिये डूंगरवाला जोहड़ तक पहुंचता है। यहां से पानी आगे पहुंचने पर मेन बाजार, काठमंडी, रेलवे रोड, पुरानी सब्जी मंडी, पुरानी अनाज मंडी, रेलवे रोड, मथुरी घाटी और वार्ड-14 आदि क्षेत्रों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




- 22 इंची मोटी पाइप लाइन के जरिये पहुंचेगा पानी
पहले जहां डूंगरवाला जोहड़ से बरसाती पानी निकालने के लिए आठ इंची पाइप लाइन बिछाई गई थी, लेकिन परियोजना के तहत 22 इंची मोटी 4,600 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है। इसके सहारे शहर से पानी की निकासी जल्दी संभव हो सकेगी। पाइप लाइन बिछाने का कार्य डूंगरवाला जोहड़ से रोहतक रेलवे फाटक और दिल्ली बाईपास होकर समसपुर एसटीपी तक किया गया है ताकि शहर के पानी को डूंगरवाला जोहड़ तक पहुंचाया जा सके और बाजार में कई दिनों तक जलभराव न हो।







ये परियोजना मार्च तक पूरी होनी थी लेकिन पहले रेलवे से एनओसी न मिलने और फिर श्रमिकों की कमी के कारण काम प्रभावित हुआ। अप्रैल तक ये लाइन चालू करवा दी जाएगी।
- बृजेश जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed