फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   30 thousand bags of millet are being picked up every day since last two days

Charkhi Dadri News: दो दिन से प्रतिदिन उठ रहे बाजरा के 30 हजार बैग

Sat, 14 Oct 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 14 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
30 thousand bags of millet are being picked up every day since last two days
चरखी दादरी।
विज्ञापन

अनाज मंडी में पिछले दो दिन से उठान प्रक्रिया तेज हुई है। अब हर रोज मंडी से बाजरा के करीब 30000 बैग उठ रहे हैं जबकि पहले यह संख्या 10 से 12 हजार तक सीमित थी। खास बात ये है कि अब आढ़ती एसेासिएशन की ओर से सौंपी गई सूची अनुसार उठान कार्य हो रहा है जिससे एक दिन छोड़कर आढ़ती का बाजरा उठान का नंबर आ रहा है।
बता दें कि अनाज मंडी में समय पर उठान नहीं होने से खफा आढ़तियों ने तीन दिन पहले मंडी का गेट बंद कर प्रदर्शन किया था। उस दौरान बाजरा उठान में भेदभाव का आरोप लगाया गया था। इसके बाद प्रशासन ने मामले में हस्तक्षेप करवाकर नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए थे। अब पिछले दो दिनों से उठान सुचारू रूप से हो रहा है और इससे आढ़तियों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन


- गेट पर तैनात किया कर्मचारी
उठान प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए हैफेड एजेंसी ने दुकानों की लिस्ट देकर मंडी के मुख्य गेट पर कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। तैनात कर्मचारी आढ़तियों द्वारा सौंपी गई लिस्ट अनुसार गाड़ियों को दुकानों पर भेजेगा। अब मंडी में उठान को लेकर आढ़तियों संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- हिसार के गोदामों में मिले 12 प्वाइंट
गांव कोहलावास स्थित गोदामों में बैग रखने की जगह नहीं होने के कारण एजेंसी ने जिला हिसार स्थित गांव बांस व खेड़ी जालिम के गोदाम अलॉट किए गए हैं। दादरी से लगभग 100 किलोमीटर दूर गोदामों में एजेंसी को गांव खेड़ी जालिम में 7 और गांव बांस स्थित गोदाम में 5 प्वाइंट मिले हैं। वहां आसानी से जल्द वाहन खाली हो सकेंगे।

- 2 लाख क्विंटल खरीदा बाजरा, 1.30 लाख क्विंटल का उठान
मंडी में शनिवार को ढाई हजार क्विंटल बाजरा की आवक हुई और इसके साथ अब आवक का कुल आंकड़ा 2 लाख 64 हजार क्विंटल पहुंच गया है। अब तक एजेंसी 2 लाख क्विंटल बाजरा खरीद चुकी है तक पहुंच गया है। सरकारी आंकड़ो अनुसार मंडी से शनिवार शाम तक एजेंसी ने कुल 1 लाख 15 हजार क्विंटल बाजरा का उठान कर दिया गया है।


बाजरा उठान में अब तेजी आई है। हिसार के गोदामों में बाजरा भेजना भी शुरू कर दिया गया है। अब गाड़ियां 24 घंटों में दो बार चक्कर लगाकर बाजरा का मंडी से उठान कर रही हैं।
ईश्वर मोर, प्रबंधक, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article