{"_id":"681f8ced14f59d46970e7f9c","slug":"281-kg-gold-recovered-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-136779-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणप्पुरम चोरी : गिरफ्तार आरोपियों से हुई 2 किलो 812 ग्राम सोना और 4.50 लाख कैश की बरामदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणप्पुरम चोरी : गिरफ्तार आरोपियों से हुई 2 किलो 812 ग्राम सोना और 4.50 लाख कैश की बरामदगी
Sat, 10 May 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 10 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
क्राइम फॉलोअप
- गोल्ड लोन एजेंसी में एक मई की रात हुई चोरी में पुलिस अब तक 5 आरोपियों को कर चुकी गिरफ्तार, 4 को तीन दिन के रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ
- 6 किलो 600 ग्राम सोना और 14.02 लाख कैश हुआ था चोरी, अब तक 5 किलो 443 ग्राम सोना और 4.50 लाख कैश हुआ बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मणप्पुरम गोल्ड लोन एनबीएफसी (नॉन बैंकिंग फाइनेंसियल कंपनी) दादरी शाखा में चोरी करने के आरोपियों से पुलिस ने 2 किलो 812 ग्राम सोना और साढ़े 4 लाख कैश बरामद किया है। अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 5 किलो 443 ग्राम सोना बरामद हो चुका है। अभी आरोपियों से एक किलो 157 ग्राम सोना और 9.52 लाख का कैश बरामद होना बाकी है।
एक मई की रात दादरी के परशुराम चौक समीप स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन एजेंसी के मुख्य शटर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। यहां से 6 किलो 600 ग्राम सोना और 14.02 लाख का कैश चोरी हुआ था। फील्ड जोनल मैनेजर रवि के. की शिकायत पर पुलिस ने एजेंसी शाखा हेड प्रयास खत्री, जूनियर स्टाफ अंकित, एरिया मैनेजर रामसिंह समेत पूर्व ब्रांच हेड विजय और पूर्व ब्रांच हेड सहायक दीपेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया था।
पुलिस ने वारदात के तीन बाद पूर्व ब्रांच हेड विजय के साले किरण को गिरफ्तार किया था। उसे चार दिन के रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपी ने पूरा षड्यंत्र पुलिस के सामने उजागर कर दिया। जेल जाने से पहले किरण ने 2 किलो 631 ग्राम सोना बरामद कराया।
विज्ञापन
वहीं, किरण के बाद पुलिस ने इस मामले में ब्रांच हेड प्रयास खत्री, उसके भाई प्रिंस खत्री समेत टिटौली निवासी मोहित और घुसकानी निवासी अमरजीत को काबू कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड पर चल रहे आरोपियों ने पुलिस को 2 किलो 812 ग्राम सोना और 4.50 लाख की नकदी बरामद करवा दी।
- ब्रांच हेड ने घर में छिपाए चोरी किए गए गहने
आरोपी ब्रांच हेड प्रयास खत्री और उसके भाई प्रिंस ने चुराए गए सोने के गहने अपने मकान में ही छिपाए थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घर से एक किलो 909 ग्राम व 5 मिलीग्राम वजन के गहने और साढ़े तीन लाख रुपये बरामद कर लिए। आरोपी प्रयास से वारदात में प्रयोग गाड़ी भी बरामद की गई।
- मोहित से गहने और एक लाख कैश बरामद
आरोपी मोहित ने रोहतक के बस स्टैंड क्षेत्र के पास से चुराए गए गहने और एक लाख की नकदी बरामद कराई। गहनों का वजन 903 ग्राम मिला। मोहित और अन्य आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।