फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2.5 lakh plants planted

Charkhi Dadri News: एक दिन में रोपित किए 2.50 लाख पौधे

Sat, 17 Aug 2024 05:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 17 Aug 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
2.5 lakh plants planted
डोहका हरिया गांव में पौधरोपण कर उपायुक्त राहुल नरवाल ने की एक पेड़ मां के नाम... अभियान की शुरुआत, बोले-पौधा लगाने के बाद देखभाल जरूरी
विज्ञापन

एसपी पूजा वशिष्ठ ने झोझूकलां थाने में किया पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। एक पेड़ मां के नाम.... अभियान के तहत शुक्रवार को दादरी जिले में 2.50 लाख पौधे लगाए गए। डोहका हरिया गांव में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त डाॅ. राहुल नरवाल ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर नागरिकों ने बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन भी सुना। वहीं, झोझूकलां में एसपी पूजा वशिष्ठ ने पौधरोपण किया।
वन विभाग की ओर से डोहका हरिया गांव में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ने कहा कि प्रकृति से ही मानव जीवन का अस्तित्व है। पेड़-पौधे और प्रकृति हमारा सबसे बड़ा धन हैं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे किसी भी शुभ कार्य पर एक पौधा अवश्य लगाएं। हमारी संस्कृति में भी पेड़ों का बहुत महत्व बताया गया है। महात्मा बुद्ध को भी वृक्ष के नीचे ही ज्ञान प्राप्त हुआ था। सरकार ऑक्सीवन लगा रही है। पौधों की रक्षा के लिए सरकार ने वन मित्र लगाए हैं, जिन्हें 20 रुपये एक पौधे के लिए दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला भर में पंचायत स्तर पर भी सरपंचों के माध्यम से इस अभियान के तहत पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान सभी पौधों की जियो टैगिंग के साथ मेरी लाइफ पोर्टल पर फोटो भी अपलोड किया गया। अभियान के लिए सभी विभागों को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया था, जिसे आज दिन भर में पूरा किया गया है। इस मौके पर पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह, जिला परिषद के सीईओ प्रदीप कौशिक, डीएफओ नवल किशोर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो 10
डोहका हरिया गांव में पौधरोपण करते उपायुक्त राहुल नरवाल। स्रोत: जनसंपर्क विभाग
फोटो 11
झोझूकलां थाने में पौधरोपण करतीं एसपी पूजा वशिष्ठ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed