{"_id":"6307c27aba7aeb30371e2204","slug":"234-teams-to-conduct-special-vaccination-drive-for-children-for-a-week-charkhidadri-news-hsr640091599","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह तक 234 टीमें चलाएंगी बच्चों का विशेष टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह तक 234 टीमें चलाएंगी बच्चों का विशेष टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
चरखी दादरी। कोरोना के समय रुटीन वैक्सीनेशन से वंचित 16 तक के किशोरों को स्वास्थ्य विभाग अब विशेष टीकाकरण सप्ताह (एसआईडब्ल्यू) के तहत कवर करेगा। इसके लिए पूरे जिले में 234 टीमें फील्ड में उतारी जा चुकी हैं। अब तक टीमों ने करीब तीन हजार किशोर कवर कर लिए हैं। दस अलग-अलग आयुवर्ग में यह वैक्सीनेशन किया जा रहा है जो रविवार को पूरा हो जाएगा।
वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि 22 से लेकर 28 अगस्त तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्पेशल इम्युनाइजेशन वीक मनाया जा रहा है। इसके तहत सभी 78 स्वास्थ्य और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर टीमों का गठन कर फील्ड में उतारा जा चुका है। ये टीमें आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूलों के अलावा डोर-टू-डोर जाकर टीकाकरण कर रही हैं। अहम बात यह है उम्र अनुसार लगाई जाने वाली रुटीन की वैक्सीन के अलावा इस मुहिम में किशोरों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन भी लगाई जा रही है।
अगर जिले की बात करें तो 12 से 14 आयुवर्ग में 21,894 किशोरों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जानी है और इनमें से 56 प्रतिशत को पहली और 42 प्रतिशत को दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं, 15 से 18 आयुवर्ग में 30 हजार किशोरों को कवर किया जाना है और इनमें से 75 फीसदी ने पहली और 57 फीसदी ने दूसरी डोज लगवाई है। अब विभाग की टीमें बच्चों के घर और शिक्षण संस्थानों के अलावा स्लम बस्ती, ईंट-भट्ठों और क्रशर जोन में बच्चों का टीकाकरण करने के लिए पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
- शहर के लिए अलग से बनाई 10 टीम
वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. आशीष मान ने बताया कि विशेष टीकाकरण सप्ताह मुहिम के लिए कुल 234 टीमें बनाई गई हैं। एक स्वास्थ्य और उप स्वास्थ्य केंद्र पर तीन टीमें बनाई गई हैं। 234 टीमों में से 224 गांवों और 10 टीमें शहर के लिए बनाई गई हैं। शहर में अब तक करीब 220 बच्चों का टीकाकरण किया गया है।
जानिये... किस आयु वर्ग में लगाई जाएगी कौन-सी वैक्सीन
आयु - वैक्सीन
नवजात- बीसीजी (बेसिलस केलमेटे गुरिन), ओपीवी (ऑरल पोलिया वैक्सीन), हेपेटाइटिस-बी
छह सप्ताह- ओपीवी-1, पेंटावेलेंट-1, रोटा वायरस वैक्सीन एफआईपीवी-1 और पीसीवी
10 सप्ताह- ओपीवी-2, पेंटावेलेंट-2, रोटा वायरस वैक्सीन-2
14 सप्ताह- ओपीवी-3, पेंटावेलेंट-2, एफआईपीवी-2, आरवीवी-3, पीसीवी-बूस्टर
9 से 12 माह- एमआर-1, जेई-1, पीसीवी बूस्टर
16 से 24 माह- एमआर-2, जेई-2, डीपीटी-बूस्टर, ओपीवी-बूस्टर
5 से 6 साल- डीपीटी बूस्टर-2
10 साल- टिटनेस टॉक्साइड व टीडी
16 साल- टीटी और टीडी
- कोरोना वैक्सीनेशन कार्य में मुहिम से आई तेजी
पिछले दो दिनों से टीमें फील्ड में जाकर रुटीन वैक्सीनेशन के साथ किशोरों को कोरोना वैक्सीन भी लगा रही है। पिछले तीन दिनों की अगर बात करें तो करीब 1400 किशोर कवर किए जा चुके हैं। ऐसे में विशेष टीकाकरण सप्ताह से किशोरों के कोरोना वैक्सीनेशन कार्य में भी तेजी आई है।
कोरोना के समय कुछ बच्चों का रुटीन वैक्सीनेशन छूट गया था और विशेष टीकाकरण सप्ताह के तहत इन बच्चों को कवर किया जाएगा। 28 अगस्त तक यह मुहिम चलेगी और इसके लिए हमले जिला में 234 टीमें बनाई हैं।
-डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन प्रभारी