फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   23 new cases of lumpi found, waiting for medicine to kill 18 pigs infected with swine fever

लंपी के 23 नए केस मिले, स्वाइन फीवर संक्रमित 18 सूअरों को मारने के लिए दवा का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
23 new cases of lumpi found, waiting for medicine to kill 18 pigs infected with swine fever
चरखी दादरी। जिले में लंपी वायरस के शनिवार को 23 नए केस मिले हैं। दूसरी ओर शनिवार को 11 गायें भी ठीक हुई हैं। लंपी के मद्देनजर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को कई गांवों में जाकर स्थिति का जायजा लिया। लंपी के नए केस मिलने के बाद जिले में संक्रमण का शिकार बनी गायों का आंकड़ा 474 पहुंच गया। वहीं, जिले में अब तक 230 सूअरों की अफ्रीकन स्वाइन फीवर से मौत हो चुकी है। शेष बचे सूअरों को मारने के लिए दवा अभी पहुंची नहीं है। जैसे ही दवा पहुंचेगी है बचे हुए 18 सूअर को दवा देकर मार दिया जाएगा ताकि संक्रमण न फैलने पाए।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जसवंत जून ने बताया कि शनिवार को लंपी वायरस लक्षण युक्त 23 गायें मिली हैं। इन गायों को अलग स्थान पर रखा गया है। ये गाय अलग- अलग गांवों में मिली हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से गाय पालकों को आवश्यक हिदायतें जारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन

एसडीओ डॉ. तुलसीराम ने शनिवार को गांव बधवाना व पालड़ी का दौरा कर गायों में संक्रमण का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से सभी गायों का टीकाकरण किया जा चुका है। टीका लगने के बाद गायें इस बीमारी से जल्द रिकवर कर रही हैं। उन्होंने बताया कि गोशालाओं में भी हालात अब ठीक होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed