फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   20 years imprisonment and fine of 75 thousand rupees for raping a woman

Charkhi Dadri News: महिला से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद और 75 हजार रुपये जुर्माना

Tue, 09 May 2023 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 09 May 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment and fine of 75 thousand rupees for raping a woman
चरखी दादरी। महिला से दुष्कर्म करने और धमकी देने के मामले में अतिरिक्त सेशन जज पुरुषोत्तम कुमार ने मंगलवार को दोषी को सजा सुनाई है। 20 साल की कैद सुनाने के साथ जज ने उस पर 75 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने उसके अपराध को संगीन माना और सजा में नरमी नहीं बरती।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 2021 में महिला थाने में एक मामला दर्ज हुआ था। इसमें पीड़िता ने बताया था कि एक शख्स ने उसे वर्ष 2020 में अपने घर के पास बुलाया और फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने महिला को किसी के सामने इस बात का जिक्र करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस ने इसके बाद पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए और जांच इकाई ने साक्ष्यों का आकलन कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सम्मुख पेश किया था। कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए फतेहगढ़ निवासी आरोपी सोमवीर उर्फ ढिल्लू को दोषी करार दिया और मंगलवार को उसे सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुर्माना न भरने पर भुगतनी होगी अतिरिक्त सजा
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अतिरिक्त सेशन जज पुरुषोत्तम कुमार की कोर्ट ने दोषी को धारा 376(2) में 20 वर्ष की सजा सुनाई और 75 हजार रुपये जुर्माना लगाया। धारा 506 के तहत 2 साल की कैद की सजा व 1000 रुपये जुर्माना का सजा सुनाई गई। जुर्माना राशि नहीं भरने पर आरोपी को अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed