फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   19 new dengue cases were found, city council started fogging again in the city

डेंगू के 19 नए केस मिले, नगर परिषद ने शहर में फिर शुरू करवाई फॉगिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
19 new dengue cases were found, city council started fogging again in the city
लघुसचिवालय में फॉगिंग करता कर्मचारी । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में डेंगू के केस मिलने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। मंगलवार को 25 केस सामने आने के बाद बुधवार को 17 नए केस मिले हैं। जिसके चलते इस साल डेंगू मरीजों का आंकड़ा 331 पर पहुंच गया है। पिछले साल की तुलना में यह संख्या तीन गुना है। वहीं, डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए शहर में फॉगिंग दोबारा से शुरू करवा दी गई है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ एवं डेंगू नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि बुधवार को जिले में डेंगू के 17 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा करीब दस सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित हैं। इस साल अब तक 828 सैंपल लिए जा चुके हैं और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि शहर में 250 से अधिक केस अब तक मिल चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल तीन गुना अधिक मरीज मिले चुके हैं। पिछले साल दस नवंबर तक 110 मरीज मिले थे जबकि इस साल 331 संक्रमित मिले चुके हैं। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर तक एक हजार सैंपल लेने का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। इसके बाद विभाग और सैंपल भी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करवाई गई फॉगिंग
शहर में फॉगिंग के एक और चरण की शुरुआत हो गई है। इस बार सरकारी कार्यालयों से फॉगिंग शुरू की गई है। विभाग की ओर से लघु सचिवालय, तहसील कार्यालय, बैंक परिसर समेत करीब दस जगहों पर फॉगिंग करवाई गई। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर गौरव भारद्वाज ने बताया कि फॉगिंग के लिए पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है।
----------
फोटो 33
लघु सचिवालय में फॉगिंग करता कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed