फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   19 cho left job in 2.6 years

Charkhi Dadri News: ढाई साल में 19 सीएचओ छोड़ गए नौकरी

Fri, 28 Feb 2025 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 28 Feb 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
19 cho left job in 2.6 years
फोटो 02
विज्ञापन

उपस्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की स्वास्थ्य जांच करते सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी। संवाद

अमर उजाला एक्सकूलसिव

- दादरी जिले में 54 जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने किया था ज्वाइन, अब 35 ही बचे, उपस्वास्थ्य केंद्रों की सेवाओं पर पड़ रहा असर
हनी सोनी

चरखी दादरी। ढाई साल में जिले में तैनात 19 सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) नौकरी छोड़ चुके हैं। तब से इनके पद खाली पड़े हैं। इसका सीधे तौर पर असर विभाग के कार्यक्रमों समेत सेवाओं पर पड़ रहा है। वहीं, सीएचओ के नौकरी छोड़ने के विभिन्न कारण बताए जा रहे हैं।



दादरी जिले में करीब 80 उपस्वास्थ्य केंद्र हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की यहां तैनाती का प्रावधान है। करीब ढाई साल पहले जिले को 55 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की नियुक्ति हुई थी। इनमें से 54 ने पदभार संभाला था। वहीं, जिला स्वास्थ्य विभाग ने इनकी तैनाती जिले के 54 गांवों में बने उपस्वास्थ्य केंद्रों पर की थी। इन्होंने वहीं सेवाएं देनी शुरू कीं पर धीरे-धीरे सीएचओ नौकरी छोड़ते चले गए।
विज्ञापन


संवाददाता की पड़ताल में सामने आया कि 54 में से 19 सीएचओ दूरी अधिक होने, नौकरी रास न आने, आवागमन में दिक्कत होने और रिहायशी सेवा रास न आने पर नौकरी छोड़ चुके हैं। फिलहाल, जिले में 35 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ही बचे हैं। ये 80 उपस्वास्थ्य केंद्रों के लिए नाकाफी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचओ के कंधों पर विभिन्न जिम्मेदारी होती हैं। इनमें मरीजों की स्क्रीनिंग के साथ विभागीय कार्यक्रमों का संचालन अहम है। वहीं, जिला स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के खाली पदों को भरा जाए। ताकि, कामकाज सुचारु रूप से चल सके और मरीजों को भी उनकी सेवाओं का लाभ मिले।



- 60 फीसदी से अधिक केंद्रों में पद खाली

दादरी जिले की बात करें तो करीब 60 फीसदी उपस्वास्थ्य केंद्रों में इस समय सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद खाली पड़े हैं। इसके चलते मरीजों को सेवाओं का लाभ लेने में दिक्कतें हो रही हैं। विभाग के कार्यक्रमों पर भी इसका असर पड़ रहा है।
- ये होते हैं सीएचओ के काम

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के कंधों पर एनसीडी प्रोग्राम की जिम्मेदारी होती है। इसके अलावा 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की डायबिटिज व अन्य स्वास्थ्य जांच करने की जिम्मेदारी भी इनकी होती है। इस दौरान अगर किसी व्यक्ति में किसी बीमारी के लक्षण नजर आते हैं तो उसे जिला अस्पताल या अन्य बड़े स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर किया जाता है। एक सीएचओ को प्रतिदिन 30 मरीज देखने का लक्ष्य भी दिया गया है।




- आपातस्थिति में ली जाती है सेवा

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की सेवा विभाग आपातस्थिति में भी लेता है। कई दफा चिकित्सक एसोसिएशन हड़ताल पर चले जाते हैं। उस दौरान विभाग इनकी मार्फत ओपीडी चलाता है। इसके अलावा, समय-समय पर अलग-अलग कामों में भी विभाग इनकी मदद लेता है।
वर्सन:
जिले में 54 सीएचओ ने ज्वाइन किया था। 19 ने नौकरी छोड़ी है। फिलहाल, जिले में 35 सीएचओ तैनात हैं। मुख्यालय से तैनाती कर जल्द खाली पद भर दिए जाएंगे।



-डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ, चरखी दादरी स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed