{"_id":"5f60c3fa8ebc3e41737636c7","slug":"17-buffalo-stolen-in-a-night-from-dairy-in-patuwas-village-charkhidadri-news-rtk5736505169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पातुवास गांव में डेयरी से एक रात में 17 भैंस चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पातुवास गांव में डेयरी से एक रात में 17 भैंस चोरी
विज्ञापन
जिले में पशु चोर गिरोह सक्रिय है। गिरोह ने सोमवार रात पातुवास गांव स्थित एक डेयरी से 17 भैंस चोरी कर ले गए। एक ही रात में किसी पशुपालक के एक साथ लाखों की 17 भैंस चोरी होने का जिले में संभवत: पहला मामला है। सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह सदर थाना पुलिस, सीआईए, स्पेशल स्टाफ की टीम के साथ एसपी बलवान सिंह राणा भी मौके पर पहुंचे। इस वारदात से पशुपालकों में रोष है। पीड़ित पशुपालक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पातुवास निवासी गोलू उर्फ ज्ञानप्रकाश ने बताया कि उसकी गांव में डेयरी है। सोमवार रात करीब 11 बजे वह डेयरी में बंधी भैंसों को चारा डालने के बाद कमरे में जाकर सो गया था। सुबह पांच बजे जब वह उठा तो उसे 17 भैंसें चोरी मिलीं। पशुपालक ने बताया कि उसने गांव और क्षेत्र में पूछताछ भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
एक ही रात में 17 पशु चोरी होने की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस टीम के अलावा सीआईए और स्पेशल स्टाफ टीम भी मौके पर पहुंची। एफएसएल के अलावा डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। वारदात के बाद एसपी बलवान सिंह राणा भी खुद पातुवास गांव पहुंचे और घटना को लेकर पीड़ित पशुपालक और ग्रामीणों से भी बातचीत की। एसपी ने मौके पर मौजूद सदर थाना प्रभारी को जल्द से जल्द इस वारदात को ट्रेस करने के आदेश दे दिए हैं। वहीं, पशुपालकों ने पुलिस अधीक्षक से जल्द से जल्द चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञानप्रकाश की शिकायत पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बड़े वाहन के टायरों के मिले निशान
पुलिस टीम को मौके पर किसी बड़े वाहन के टायरों के निशान भी मिले हैं। कयास लगाए जा रहे है कि चोरी में प्रयोग वाहन कैंटर या ट्रक हो सकता है। पुलिस ने डंप भी उठाए हैं, ताकि जल्द से जल्द चोरों तक पहुंचा जा सके।
पहले भी हो चुकी हैं पशु चोरी की वारदात
इससे पहले करीब आठ दिन पहले बिरही कलां निवासी पशुपालक की घोड़ी और घोड़ी की बच्ची चोरी हो गई थी। दो दिन बाद घोड़ी और घोड़ी की बच्ची गांव में ही मृत मिली थी। अब तक पुलिस चोरी करने वाले और दोनों की हत्या करने के आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। इस वारदात से पहले बौंदकलां क्षेत्र के तीन गांवों में भी पशु चोरी हो चुके हैं।
इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित पशुपालक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही इस वारदात को पुलिस ट्रेस कर लेगी।
- जोगेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर