{"_id":"63220c16559f9b1b0265c779","slug":"151-families-took-advantage-of-dr-ambedkar-awas-renewal-scheme-charkhidadri-news-hsr641908380","type":"story","status":"publish","title_hn":"151 परिवारों ने उठाया डॉ.आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
151 परिवारों ने उठाया डॉ.आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना का लाभ
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकार के कल्याण विभाग की ओर से डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत लाभ पात्र व्यक्ति को मकान की मरम्मत करवाने के लिए 80 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। मौजूदा वर्ष में 151 परिवार इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। इसकी पुष्टि जिला उपायुक्त प्रीति ने की है।
उपायुक्त प्रीति ने बताया कि इन 151 लाभार्थियों को 1.48 करोड़ की अनुदान राशि मकान की मरम्मत के लिए जारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि डॉ. बीआर आंबेडकर आवास योजना के अनुसार आवेदक प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। उसका मकान दस साल या इससे अधिक समय पहले का बना हुआ हो और मरम्मत के लायक होना चाहिए।
इस दौरान मकान की मरम्मत के लिए उसने सरकार के किसी अन्य विभाग से अनुदान न लिया हो। इस योजना के लिए आवेदन करने के इच्छुक व्यक्ति को अपने मकान के मालिकाना हक की ग्राम सचिव रिपोर्ट, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, मकान पर खर्च की मिस्त्री से बनवाई सत्यापित रिपोर्ट एवं मकान की फोटो देनी जरूरी है।