फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   15000 women travell by bus in free

Charkhi Dadri News: 15 हजार महिलाओं ने की निशुल्क यात्रा, बसों के लगवाने पड़े 50 अतिरिक्त फेरे

Mon, 19 Aug 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 19 Aug 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
15000 women travell by bus in free
दादरी बस स्टैंड पर रविवार को उमड़ी लोगों की भीड़, आरटीए सहसचिव ने बस स्टैंड का निरीक्षण कर सहकारी समिति की बसों के चालक-परिचालकों को दिए महिला यात्रियों से किराया न लेने के निर्देश
विज्ञापन

- दोपहर बाद बढ़ी यात्रियों की भीड़, व्यवस्था बनाने के लिए 15 कर्मचारियों की लगाई गई विशेष ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रक्षाबंधन से एक दिन पहले बसों में निशुल्क यात्रा करने के मौके को महिलाओं ने खूब भुनाया। रविवार को दादरी बस स्टैंड से करीब 15 हजार महिलाओं ने विभिन्न रूटों पर सफर किया। यात्रियों की संख्या बढ़ने से परिवहन विभाग को बसों के 50 अतिरिक्त फेरे लगाने पड़े और तब जाकर यात्रियों को राहत मिली। वहीं, सोमवार को रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या 40 हजार पार पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बता दें कि रक्षाबंधन से एक दिन पहले रविवार को दोपहर 12 बजे से रोडवेज व समिति की बसों में महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की। महिलाओं के साथ उनके 15 साल तक के बच्चों का भी टिकट नहीं काटा गया। रविवार को दादरी बस स्टैंड से 25 हजार यात्रियों ने सफर किया। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। वहीं, बसों के संचालन के लिए विभाग की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड परिसर में अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरटीए सहसचिव बलबीर सिंह ने बस स्टैंड परिसर का दौरा किया और निजी बस संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने निजी बस संचालकों को सफर करने वालीं महिलाओं और उनके 15 साल तक के बच्चों के टिकट न काटने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सामान्य दिनों में दादरी डिपो की 122 बसें करीब 500 फेरे लगाती हैं। रविवार को इन बसों ने 550 फेरे लगाए।

- 16 कर्मचारियों की लगाई विशेष ड्यूटी
बस स्टैंड परिसर में 16 कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई। ताकि, अव्यवस्था के चलते यात्रियों को परेशानियों से दो-चार न होना पड़े। हालांकि, अन्य डिपो की बसों का आवागमन कम होने के कारण कुछ रूटों पर यात्रियों को बस का इंतजार भी करना पड़ा।

बस में भीड़ के चलते पायदान से गिरा यात्री
रक्षाबंधन पर्व के पहले दिन रोडवेज परिसर में यात्रियों की भीड़ उमड़ी। बसों में भी भीड़ रही और यात्रियों को छतों और पायदान पर खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। इस दौरान रोहतक जाने वाली एक बस के पायदान पर सवार एक यात्री नीचे गिर गया। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोटें नहीं लगी।

- इन बूथों पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
दादरी-रोहतक, दादरी-झज्जर, दादरी-नारनौल व दादरी-कोसली रूट पर बसों के आवागमन में देरी हुई। इसके चलते यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं, बूथ पर बस लगते ही यात्रियों में सीट पाने के लिए होड़ लगी नजर आई। कोई खिड़की के खुले शीशे से तो कोई चालक सीट से बस में चढ़ा।

- निजी बसों ने पांच फेरे किए कम
आरटीए सहसचिव के आदेश के बाद भी रोडवेज परिसर में समिति की बसों के चालकों ने फेरे कम किए। इन चालकों ने रोहतक रूट पर तीन और झज्जर रूट पर दो फेरे कम लगाए। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वर्सन:
हमने त्योहार पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर बस स्टैंड परिसर में 16 अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त किए। उन्होंने सफर करने वालीं महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को सीट दिलाने का प्रयास किया। रविवार को बसों के करीब 50 अतिरिक्त फेरे लगाए गए।

-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी परिवहन डिपो
वर्सन:
नियमों उल्लंघन करने वाले प्राइवेट बस संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। रविवार को मैंने बस स्टैंड का निरीक्षण कर सहकारी समिति की बसें चलाने वाले चालकों व परिचालकों को नियमों के पालन करने संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए।
-बलबीर सिंह, आरटीए सहसचिव


फोटो: 25
बस में सीट लेने के लिए छोटे बच्चे को खिड़की से अंदर पहुंचाती महिला। संवाद
फोटो: 26
बस के पायदान पर सफर करने के दौरान गिरा हुआ शख्स अपने आप को संभालते हुए। संवाद
फोटो: 27
बस की ओर दौड़ते इंतजार करने वाले यात्री। संवाद
फोटो:28
रोहतक व झज्जर बूथ पर बस आने का इंतजार करते यात्री। संवाद
फोटो: 29
बस स्टैंड परिसर में बस चालकों को दिशा निर्देश देते आरटीए सहसचिव बलबीर सिंह। संवाद
फोटो: 30
बस में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed