{"_id":"67b8d6114f601a4a680b5adf","slug":"150-students-of-the-district-successful-in-buniyaad-level-2-exam-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-132122-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बुनियाद लेवल-2 परीक्षा में जिले के 150 विद्यार्थी सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बुनियाद लेवल-2 परीक्षा में जिले के 150 विद्यार्थी सफल
Sat, 22 Feb 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार को बुनियाद लेवल-2 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। परीक्षा में जिला के 150 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर अंतिम चरण में प्रवेश किया है। अब ये विद्यार्थी राज्य स्तर पर होने वाली अंतिम चरण की परीक्षा में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।परीक्षा में दादरी के मॉडल संस्कृति स्कूल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
संस्थान के आठ विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। छात्रा सरगम परीक्षा में 95 फीसदी अंक लेकर जिला टॉपर बनी हैं। खंड अनुसार परीक्षा परिणामों के अनुसार दादरी खंड अव्वल रहा है। इसमें बाढड़ा खंड से 52, बौंदकलां से 42 और खंड दादरी से 56 विद्यार्थी पास हुए हैं। इन सभी छात्रों ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
पहले चरण में जिले के 473 छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी, जिनमें से 150 छात्र दूसरे चरण में भी सफल हुए हैं। दूसरे चरण की परीक्षा 28 जनवरी को जिला स्तर पर आयोजित की गई थी। गौरतलब है कि विभाग का परीक्षा कराने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना और उनकी योग्यता को परखना है। अंतिम चरण की परीक्षा करने वाले विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन की ओर से निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी और साथ ही टीए व अन्य सामग्री प्रदान की जाएगी। सफल विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने बधाई दी है।