फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   15 arrested in raid

Charkhi Dadri News: 22 स्थानों पर एकसाथ पुलिस टीम ने दी दबिश, 15 आरोपियों को दबोचा

Mon, 26 Aug 2024 01:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 26 Aug 2024 01:50 PM IST
विज्ञापन
15 arrested in raid
ऑपरेशन आक्रमण के तहत रविवार को जिला पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ की छापेमारी, अवैध हथियार समेत अंग्रेजी व देसी शराब भी बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। ऑपरेशन आक्रमण के तहत जिला पुलिस की 22 टीमों ने रविवार को एकसाथ अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने अवैध हथियार, शराब और नकदी बरामद की व संबंधित थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के आदेश के अनुसार और जिला पुलिस कप्तान पूजा वशिष्ठ के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि 108 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी कार्रवाई का हिस्सा रहे। इस कार्रवाई के दौरान कुछ पुलिस टीमों के सफलता भी हाथ लगी।
विज्ञापन

पुलिस विभाग से मिले आंकड़े अनुसार, आबकारी अधिनियम के तहत कुल सात मामले दर्ज करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 132 बोतल देसी शराब, 34 बोतल अंग्रेजी शराब व एक बाइक बरामद हुई। ऑपरेशन आक्रमण के तहत जुआ अधिनियम के तहत दर्ज एक सट्टा खाईवाल को गिरफ्तार कर उससे 760 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से पुलिस टीम ने देसी पिस्तौल बरामद की। वहीं, लंबे समय से फरार चल रहा एक पीओ भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके खिलाफ धारा 174-ए के तहत केस दर्ज किया गया। इसके अलावा पुलिस ने पुराने आपराधिक मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- मोटर अधिनियम के तहत किए 136 चालान
ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस टीमों ने 136 वाहनों के चालान किए। इनमें से 104 चालान गलत लेन में वाहन चलाने पर किए गए जबकि 32 चालान अन्य यातायात नियम तोड़ने पर किए गए।

- इन अधिकारियों की अगुवाई में मारा गया छापा
डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार, डीएसपी दादरी नरेंद्र, डीएसपी दादरी भारत भूषण, निरीक्षक सुनील कुमार, एसआई भीम सिंह, एएसआई अमित, निरीक्षक ओमप्रकाश, एसआई पंकज, एएसआई संदीप, प्रभारी चौकी इमलोटा, एसआई संदीप कुमार, निरीक्षक कमलेश, निरीक्षक रमेश, निरीक्षक तेजपाल, एएसआई विशाल व अजीत सिंह, निरीक्षक चंद्रशेखर, एसआई पवन कुमार, सन्नी, राजकुमार, सतीश, हरेंद्र, दिलबाग सिंह व कप्तान सिंह के नेतृत्व में गठित टीमों ने ताबड़तोड़ दबिश दी।


वर्सन:
दादरी जिले में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। अपराधियों की धर-पकड़ के लिए इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। अपराधियों के लिए नसीहत है कि वे अपराध छोड़ दें या फिर जिला।
-पूजा वशिष्ठ, एसपी, चरखी दादरी

फोटो 17
एसपी पूजा वशिष्ठ।
फोटो 18
दबिश के दौरान एक जगह जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस विभाग
फोटो 19
संदूक के नीचे रखी लोहे की टंकी की जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस विभाग
फोटो 20
संदिग्ध शख्स के घर बैड का गद्दा उठाकर तलाशी लेता पुलिस जवान। स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed