फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   153 striking employees issued notice to resume duty within five days; employees refused to accept it

Charkhi Dadri News: 153 हड़तालीकर्मियों को पांच दिन में ड्यूटी ज्वाइन करने का नोटिस, कर्मचारियों ने लेने से किया मना

Sat, 05 Sep 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 05 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
153 striking employees issued notice to resume duty within five days; employees refused to accept it
नगर परिषद कार्यालय परिसर में नारे बाजी करते हड़ताली सफाई कर्मचारी।  - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को 31वें दिन भी जारी रही। नगर परिषद प्रशासन ने 153 हड़ताली कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए नोटिस जारी किए हैं। हालांकि, कर्मचारियों ने इन नोटिसों को लेने से इन्कार कर दिया है।
प्रशासन ने शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को संभालने के लिए रात में विशेष अभियान चलाकर करीब 10 टन कचरा उठाया है। नगर परिषद की टीम ने पुराना डाकघर, मेन रोहतक रोड, खाद्य एवं पूर्ति विभाग कार्यालय के सामने, मेजबान चौक, तिकोना पार्क, पूर्ण मार्केट के पीछे और कन्या वैश्य स्कूल के आसपास जमा कचरे को उठवाया गया।
विज्ञापन

जेसीबी की मदद से कचरे को उठाकर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया। करीब चार घंटे चले अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों से कचरा हटाने पर जोर दिया गया। प्रशासन का प्रयास है कि दिन के समय बढ़ने वाले कचरे के दबाव को कम करने के लिए रात में भी सफाई अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed