{"_id":"6a9c4daa8da52cea290b562b","slug":"raids-conducted-on-the-hideouts-of-three-smugglers-in-two-days-valuables-seized-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159984-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दो दिन में तीन तस्करों के ठिकानों पर छापा, कीमती सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दो दिन में तीन तस्करों के ठिकानों पर छापा, कीमती सामान जब्त
Sat, 05 Sep 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दादरी पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार को तीन तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी कर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित की गई कीमती व विलासितापूर्ण घरेलू सामग्री जब्त की। कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में थाना बाढ़डा पुलिस ने गांव पिचोपा कलां और जेवली में दबिश दी। वहीं थाना झोझुकला पुलिस ने गांव मेहड़ा में कार्रवाई की। पुलिस ने सुनील निवासी पिचोपा कलां, हरदीप निवासी जेवली और कुलबीर निवासी मेहड़ा के ठिकानों को निशाना बनाया।
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान नशे के अवैध कारोबार से अर्जित की गई विलासितापूर्ण घरेलू सामग्री और अन्य कीमती सामान को कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जे में लिया गया। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य केवल तस्करों को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि नशे के कारोबार से खड़ी की गई उनकी अवैध आर्थिक व्यवस्था पर भी प्रहार करना है।
विज्ञापन
बॉक्स : 2026 में 24 ठिकानों पर कार्रवाई
दादरी पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में अब तक नशा तस्करी में संलिप्त 24 आरोपियों के ठिकानों पर धारा 68एफ के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की नीति जीरो टॉलरेंस की है। अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति और सामान को कानून के दायरे में लाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।