{"_id":"631cbfc2a5a1a668956d024d","slug":"136-players-selected-for-state-level-competition-in-school-judo-karate-competition-charkhidadri-news-hsr6415615175","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली जूडो- कराटे स्पर्धा में 136 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली जूडो- कराटे स्पर्धा में 136 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ चयन
विज्ञापन
चरखी दादरी। रावलधी बाईपास चौक स्थित शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी में स्कूली जूडो-कराटे खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। स्पर्धा में 350 खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्ग कैटेगरी में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इन खिलाड़ियों में से 136 का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए किया गया। यह चयन इस स्पर्धा के प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।
कोच राजेश तक्षक ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग में 10 लड़कों व 10 लड़कियों का, अंडर-17 में 13 लड़के व 11 लड़कियों का, अंडर-19 में 12 लड़के व 12 लड़कियों का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि जूडो के लिए 68 खिलाड़ियों का चयन विभिन्न आयु वर्ग में किया गया है। इसके अलावा 68 खिलाड़ी राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा के लिए चुने गए हैं।
उन्होंने बताया कि स्पर्धा में जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी नादल, एसीओ पवन व एईईओ सुनील ने शिरकत की।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि खेल हमारे अंदर एकजुटता की भावना का विकास करते हैं। इनसे हम शारीरिक के साथ मानसिक रूप से भी मजबूत होते हैं। इस अवसर पर प्रवीन तक्षक, राजेश थुरानिया, महिला कोच सुदेश तक्षक, रतन पीटीआई, धर्मेंद्र पीटीआई, सुनील कोच, नरेंद्र कोच, राहुल, फूल सिंह पीटीआई, नीलम पीटीआई व समा आदि मौजूद रहे।