{"_id":"615b23f48ebc3e87eb6865f0","slug":"13-mm-rain-after-10-days-damage-to-ripe-millet-charkhidadri-news-hsr613476691","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन बाद हुई 13 एमएम बारिश, बाजरे की पकी फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन बाद हुई 13 एमएम बारिश, बाजरे की पकी फसल को नुकसान
विज्ञापन
फोटो- 21 बारिश के दौरान बस स्टैंड रोड से गुजरते लोग।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में 10 दिन बाद मानसून की फिर बारिश हुई। शहर में 16 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से शहर की कई गलियों और मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया। सीवर व्यवस्था ठप होने के चलते कई भागों से देर शाम तक पानी की निकासी नहीं हो पाई। बाजारों में कई निचले भागों में पानी भर गया। बारिश से खरीफ की फसलों में फायदा कम नुकसान ज्यादा होने का अनुमान है। हालांकि बारिश होने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
शनिवार से आसमान में बादल छा गए थे। रविवार दोपहर के समय मौसम में अचानक बदलाव आया और बारिश की झड़ी शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक बादल रूक-रूक बरसे। दादरी शहर में 16 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से शहर जलभराव हो गया। सीवर मेनहोल ओवरफ्लो हो गए। सड़कों पर पानी भर गया। रोहतक फव्वारा चौक, किला मैदान रोड, लाजपतराय चौक, रेस्ट हाउस मार्ग, मेन बाजार, नगर परिषद परिसर, जांगड़ा मार्केट, पुरानी एलआइसी वाली गली, तिकोना पार्क सहित विभिन्न भागों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी हो रही है। प्रशासन के बारिश पानी निकासी के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। नगर में सीवर की सभी मेन लाइनें ऊपर तक भरी हुई है।
बारिश से खरीफ की फसलों में फायदा की बजाय अब नुकसान ज्यादा होने का अनुमान है। बाजरा की कटाई एवं कढ़ाई का कार्य चल रहा है। कपास की फसल में ज्यादा मात्रा में जलभराव होने से पहले ही खराब हो चुकी है। कुछ एरिया में ठीक है वहां इस बारिश से कोई फायदा होने वाली बात नहीं है। ग्वार व, मूंग की फसलों के अलावा सब्जियों में भी नुकसान की संभावना है। किसान कले सिंह व रामकुमार का कहना है कि इस समय बारिश से फायदा वाली बात नहीं है। कपास में फल व फूल खराब होने की संभावना है।