फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The INDIA alliance will run a 'Save the Vote' campaign across villages in Haryana.

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में इंडिया गठबंधन गांव-गांव चलाएगा वोट बचाओ अभियान

विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


एसआईआर के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस का प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन आज

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को दो अलग-अलग बैठकें हुईं। पहली बैठक में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ लोकतंत्र बचाओ सप्ताह व वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को प्रदेश में मिलकर चलाने का फैसला लिया गया। गठबंधन के दल जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में संयुक्त कार्यक्रम करेंगे और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठाएंगे। इसके बाद एक अलग बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस ने वीरवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।

इंडिया गठबंधन के घटक दलों के प्रतिनिधियों में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव प्रेमचंद व दरियाव सिंह कश्यप, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव विनोद घड़ोली समेत अन्य नेता मौजूद रहे। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि गठबंधन प्रदेश में एकजुट होकर अभियान चलाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सभी दल मिलकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मताधिकार की रक्षा के लिए विपक्षी एकता को मजबूत किया जाएगा। बैठक में नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता से जुड़े सवालों को संयुक्त रूप से उठाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़कर इसे गांव और शहर तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन आज
एसआईआर के विरोध में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि मनमाने तरीके से मतदाता सूचियों से नाम हटाने की शिकायतें गंभीर हैं। जिला मुख्यालयों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। कांग्रेस बूथ स्तर तक अभियान चलाएगी। पंचकूला में प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह नेतृत्व करेंगे। अंबाला में संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र हुड्डा और इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जातीय जनगणना की मांग को लेकर ज्ञापन साैंपा
जातीय जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, अनिल जयहिंद, राज बब्बर और चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला। ज्ञापन में जनगणना में अलग से जाति का कॉलम जोड़ने, सभी जातियों की वैज्ञानिक तरीके से कोडिंग करने और एक ही जाति के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचलित नामों की पहचान के लिए यूनिक साइंटिफिक कास्ट कोड लागू करने की मांग की गई। कांग्रेस ने कहा कि इससे जातियों की वास्तविक संख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सही आंकड़ा सामने आएगा। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ओबीसी हक हुंकार कार्यक्रम हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed