फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Farmers face increased difficulties due to slow paddy procurement and fertilizer shortage: Abhay

धान की धीमी खरीद व खाद की कमी से किसानों की मुश्किलें बढ़ीं : अभय

विज्ञापन
बोले- एमएसपी पर खरीद का दावा खोखला, सीएम से मंडियों का दौरा करने की मांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश की मंडियों में धान की धीमी खरीद और उठान में देरी को लेकर कहा कि भाजपा सरकार का किसानों की पूरी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने का दावा सिर्फ दिखावा है। एक तरफ धान की धीमी खरीद व दूसरी तरफ खाद की कमी से किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। चौटाला ने सीएम नायब सिंह सैनी से मंडियों का दौरा कर वास्तविक स्थिति देखने, धान की समयबद्ध खरीद और उठान सुनिश्चित कराने की मांग की।


चंडीगढ़ में जारी बयान में चौटाला ने कहा कि इनेलो का प्रतिनिधिमंडल धान-बाजरा खरीद और खाद की समस्या को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन देगा। प्रदेश के 249 खरीद केंद्रों पर करीब 8.92 लाख मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है। इसके बावजूद खरीद की गति धीमी है। नमी, राइस मिलर्स की कमी और पिछले सीजन के धान का उठान लंबित होने से मंडियों में जगह की समस्या बनी हुई है। कई जगह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लगी हैं। देरी का खर्च भी किसानों को ही उठाना पड़ रहा है। रबी सीजन की बुवाई के समय डीएपी और यूरिया की कमी से भी किसान परेशान हैं। खाद की कमी और कालाबाजारी पर सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed