फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   SIR: BLOs to conduct door-to-door visits for two days; will collect necessary documents from voters.

एसआईआर : दो दिन घर-घर जाएंगे बीएलओ, मतदाताओं से लेंगे जरूरी दस्तावेज

विज्ञापन
हरियाणा में 28 हजार मतदाताओं की सुनवाई, 9 तक दस्तावेज जमा करने का मौका
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में लंबित मामलों के निपटारे पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को प्रदेशभर में विशेष शिविर लगाए गए जिनमें करीब 28 हजार लंबित मामलों की सुनवाई की गई। अब 8 और 9 अक्तूबर को भी विशेष शिविर और घर-घर सर्वे के जरिए मतदाताओं से जरूरी दस्तावेज लिए जाएंगे।
एसआईआर के तहत प्रदेश में अब तक 44 लाख 91 हजार 923 नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से 3 लाख 15 हजार 173 मामलों की सुनवाई अभी लंबित है। यानी कुल नोटिस का करीब 7.02 प्रतिशत हिस्सा अभी प्रक्रिया में है। चुनाव आयोग की ओर से इन मामलों की लगातार समीक्षा की जा रही है और अधिकारियों को समय पर निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जिन मतदाताओं को एसआईआर के तहत नोटिस मिला है और उन्होंने अभी तक जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए हैं वे 8 और 9 अक्तूबर को संबंधित बीएलओ या अधिकारियों के पास दस्तावेज जमा कर सकते हैं। घर-घर सर्वे के दौरान भी दस्तावेज लिए जाएंगे।
विज्ञापन

आयोग का कहना है कि अभियान का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से बाहर न हो इसलिए नोटिस पाने वाले मतदाताओं से निर्धारित समय पर सुनवाई में शामिल होकर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की गई है। छह नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed