फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   MPHWs hold hunger strike against capping of posts; protest suspended following assurances.

Chandigarh-Haryana News: पद कैप करने के विरोध में एमपीएचडब्ल्यू का अनशन, आश्वासन के बाद स्थगित

विज्ञापन
एसोसिएशन ने मांगें पूरी न होने पर फिर आंदोलन शुरू करने की दी चेतावनी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। ऑनलाइन तबादला नीति में पदों को कैप करने (अधिकतम संख्या तय करने) के विरोध में एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन ने बुधवार को महानिदेशक (डीजी) कार्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू किया। हालांकि अधिकारियों से बातचीत और लिखित आश्वासन के बाद दोपहर में इसे स्थगित कर दिया गया। अधिकारियों ने डीजी स्तर के मामलों को विभागीय स्तर पर हल करने और अन्य मांगों को सरकार के सामने रखने का भरोसा दिया है।
एसोसिएशन ने सुबह 10 बजे क्रमिक अनशन शुरू किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ हुई बैठक में पदों को कैप करने समेत विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई। एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष शर्मिला देवी ने कहा कि सरकार को सभी स्वीकृत पदों के आधार पर भर्ती और नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अंतिम सूची में गड़बड़ी हुई तो बिना पूर्व सूचना आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पूर्ण हड़ताल का फैसला भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव सहदेव सांगवान ने कहा कि पदों को सीमित करने के बजाय सरकार को नियमित भर्ती करनी चाहिए। इससे स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल आश्वासन के चलते आंदोलन स्थगित किया गया है लेकिन मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो एसोसिएशन फिर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed