Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Temperatures reached three degrees above normal in a week

Chandigarh-Haryana News: एक हफ्ते में सामान्य से तीन डिग्री अधिक पहुंचा तापमान

विज्ञापन
अधिकतम तापमान पहुंचा 37.2 डिग्री, रात का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मानसून की विदाई के साथ तापमान बढ़ गया है। एक हफ्ते में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ गया है। शनिवार को पलवल और करनाल में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एक सप्ताह पहले बीते शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर दर्ज किया गया था। वहीं, रात का तापमान बढ़ा हुआ है। मेवात में रात का तापमान सबसे अधिक 27.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल तीन से चार दिन तापमान में कोई बदलाव नहीं है। 30 सितंबर को हल्के बादल छा सकते हैं। एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी की भी संभावना है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है। कोई मौसमी सिस्टम नहीं होने की वजह से मौसम में अभी बदलाव नहीं होगा। 29 व 30 को बदलाव की संभावना है। मगर इससे तापमान में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि 24 सितंबर को मानसून की विदाई हुई थी। मगर 11 सितंबर के बाद से हरियाणा में बारिश नहीं हुई है। हालांकि 11 सितंबर से पहले लगातार बारिश हो रही थी। मौसम विभाग के मुताबिक अक्तूबर के पहले दो हफ्ते भी अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed