{"_id":"683872b95b079cb2030f5fb0","slug":"students-will-be-acquainted-with-culture-and-technical-knowledge-during-the-holidays-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-723096-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: छुट्टियों में संस्कृति से परिचित और तकनीकी ज्ञान से रूबरू होंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: छुट्टियों में संस्कृति से परिचित और तकनीकी ज्ञान से रूबरू होंगे छात्र
विज्ञापन
सतपाल सिन्धु, राज्य प्रधान हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (स्वत:)
- फोटो : self
2 जून से 8 जून तक स्कूलों में साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन शिविर
चंडीगढ़। प्रदेश के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में छुट्टियों के दौरान बच्चे अपनी संस्कृति, स्थानीय भाषा और तकनीकी ज्ञान से रूबरू होंगे। हरियाणा शिक्षा विभाग की तरफ से दो जून से आठ जून तक बच्चों के लिए साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के सचिव संजय कुमार के नए दिशानिर्देशों के अनुसार शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं।
इस समर कैंप में राज्य के प्रत्येक स्कूलों से कम से कम 75 से 100 छात्रों की भागीदारी करने की बात की गई है। प्रदेश में 2170 के करीब सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं, इस आधार पर प्रति स्कूल 75 बच्चों की भागीदारी करने पर कुल 1,62,750 बच्चे शिविर में हिस्सा लेंगे।
इस समर कैंप में बच्चों को आत्म परिचय, नई शब्दावली निर्माण, वास्तविक जीवन में किस तरह से बातचीत करने का अभ्यास, अपनी संस्कृति, क्षेत्रीय भाषाओं के साथ तकनीकी उपयोग के माध्यम से सीखने पर जोर दिया जाएगा, न कि बच्चे रट्टा मारने पर जोर दें।
विज्ञापन
हसला का विरोध, जून में नहीं जुलाई में कराएं
हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के राज्य प्रधान सतपाल सिन्धु के मुताबिक जून माह में जबरदस्त गर्मी होती है। इस दौरान बच्चों को गर्मी लगने या स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आने की संभावना है। साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन शिविर को जून माह में स्थगित करके जुलाई माह में आयोजित करवाना चाहिए। इस फैसले का हसला पूरी तरह से विरोध करता है।