Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Stubble Burning Smoke Raises Risk of Lung and Heart Diseases, PM2.5 and PM10 Pose Health Threat

पराली का धुआं सांसों पर भारी: फेफड़ों से दिल तक, पीएम 2.5 और पीएम 10 के महीन कण से बढ़ा इन बीमारियों का खतरा

Thu, 05 Nov 2026 03:15 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 05 Nov 2026 03:15 PM IST
सार

पराली का धुआं सांसों पर भारी पड़ रहा है। पीएम 2.5 और पीएम 10 के महीन कण फेफड़ों से लेकर दिल तक नुकसान को पहुंचा रहे हैं। पराली के धुएं से अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों को सीने में जकड़न और सांस फूलने की समस्या बढ़ती है। 

विज्ञापन
Stubble Burning Smoke Raises Risk of Lung and Heart Diseases, PM2.5 and PM10 Pose Health Threat
फाइल फोटो

विस्तार

खेत में पराली जलाने से निकलने वाला जहरीला धुआं हर साल की तरह इस बार भी सांसों पर भारी पड़ रहा है। पराली जलने से बनने वाले कार्बन के महीन कण हवा के साथ हरियाणा के साथ साथ पड़ोसी राज्यों की आबोहवा को प्रदूषित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पराली जलने से निकलने वाले पीएम 2.5, पीएम 10, कार्बन मोनोऑक्साइड और अन्य जहरीली गैसें सांस के जरिये शरीर में प्रवेश कर फेफड़ों और हृदय को प्रभावित करती हैं। इसका सबसे ज्यादा खतरा बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से सांस या दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को है।
विज्ञापन


इस बार पराली जलाने रोकने के लिए वायु गुणवत्ता आयोग की सख्ती के साथ हरियाणा ने भी पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष शेखर विद्यार्थी ने बताया कि पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी को मजबूत करने के लिए राज्य के चिह्नित रेड जोन वाले गांवों में पीएम 2.5 के 79 सेंसर लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

निगरानी के लिए 8,627 नोडल अधिकारियों के साथ 20 ड्रोन भी लगाए गए हैं। पराली प्रबंधन के लिए किसानों 13,200 मशीनें दी जा चुकी हैं। इसके बावजूद पराली जलाने के अब तक 62 मामले आ चुके हैं। अभी तक दो एफआईआर, दो रेड एंट्री, दो किसानों पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया जा चुका है।

फेफड़ों और दिल की बीमारी का खतरा
पीजीआई चंडीगढ़ के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. रविंद्र खैवाल के अनुसार, पीएम 2.5 के बेहद महीन कण फेफड़ों की गहराई तक पहुंचकर सूजन और सांस लेने में परेशानी पैदा करते हैं। अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों को सीने में जकड़न और सांस फूलने की समस्या बढ़ती है। 
 

पीएम 10 सांस की नली में जलन और खांसी का कारण बनते हैं। लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से हृदय रोग, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम भी बढ़ता है। उन्होंने बताया कि पराली के धुएं में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड शरीर में ऑक्सीजन पहुंचने की प्रक्रिया प्रभावित करती है। नाइट्रोजन ऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड सांस की नली में सूजन पैदा कर सकते हैं।

व्यावहारिक विकल्प देना जरूरी : लाठर
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र लाठर के अनुसार एनसीआर में वाहनों, उद्योगों, निर्माण स्थलों की धूल के साथ पराली दहन भी प्रदूषण का कारण है। दिल्ली में 10 अक्तूबर से 20 नवंबर के बीच होने वाले कुल वायु प्रदूषण में पराली दहन की हिस्सेदारी 5 से 30 प्रतिशत तक रहती है। 
 

किसानों को व्यावहारिक विकल्प दिए बिना प्रतिबंध, जुर्माने और मुकदमों से ठोस सुधार की उम्मीद नहीं की जा सकती। डॉ. लाठर के अनुसार, पराली प्रबंधन के लिए महंगी मशीनों पर सब्सिडी देने के बजाय खेत में ही अवशेष गलाने को प्राथमिकता देनी चाहिए।

पराली बनी 200 करोड़ का कारोबार, हजारों को रोजगार
पराली प्रबंधन अब पर्यावरण संरक्षण के साथ कमाई और रोजगार का जरिया भी बन रहा है। पिछले तीन वर्षों में पराली का कारोबार करीब 200 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। प्रदेश में करीब 200 एग्रीगेटर्स पराली एकत्र करने और उसकी आपूर्ति के काम में जुटे हैं। 

 

इनके अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉली, बेलर मशीन और अन्य उपकरणों से जुड़े करीब 1000 लोग इस कारोबार का हिस्सा बन चुके हैं। हजारों मजदूरों और ट्रांसपोर्टरों को भी इससे रोजगार मिल रहा है। गैस, बिजली व बायोफ्यूल बनाने वाली इकाइयों में पराली करीब 180 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिक रही है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में पराली से तैयार पशु चारे की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed