{"_id":"6aec8561c6b6bed88001d3bb","slug":"state-disaster-response-force-comprising-1149-members-constituted-in-haryana-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-1168407-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में 1,149 सदस्यीय राज्य आपदा मोचन बल का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में 1,149 सदस्यीय राज्य आपदा मोचन बल का गठन
विज्ञापन
- प्राकृतिक आपदाओं और आपातकालीन स्थितियों से निपटने में मिलेगी मदद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 1,149 सदस्यीय राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) का गठन किया है। इसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की क्षमता को मजबूत करना है। यह बल प्राकृतिक आपदाओं और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए राज्य की संस्थागत क्षमता को मजबूत करेगा। इसका मुख्य कार्य बचाव, राहत और सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करना है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। यह बल आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत गठित किया गया है। बल आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी कार्यों में सक्रिय रहेगा। इसके माध्यम से विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बेहतर होगा। मिश्रा ने कहा कि इसके गठन से प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।