Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Panchgaon Records India's Worst AQI at 391, Six Haryana Cities Among Top 10 Most Polluted

सांसों पर संकट: देश में सबसे जहरीली हवा पंचगांव की, टॉप-10 में हरियाणा के छह शहर; फेफड़ों और दिल के लिए खतरनाक

Thu, 05 Nov 2026 09:38 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 05 Nov 2026 09:38 AM IST
सार

देश में सबसे जहरीली हवा पंचगांव की है। टॉप-10 में हरियाणा के छह शहर हैं। एक्यूआई 391 पर पहुंच गया। बहादुरगढ़ चौथे, जींद पांचवें और बल्लभगढ़ छठे स्थान पर है। एक दिन में पंचगांव पांचवें से पहले पायदान पर पहुंच गया। 301 से 400 तक एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में है। लंबे समय तक ऐसी हवा में सांस लेना फेफड़ों और दिल के लिए खतरनाक है।

विज्ञापन
Panchgaon Records India's Worst AQI at 391, Six Haryana Cities Among Top 10 Most Polluted
aqi - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा की हवा अब सांस लेने लायक नहीं रह गई है। देशभर में सबसे जहरीली हवा गुरुग्राम के पंचगांव में दर्ज हुई है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 391 तक पहुंच गया है। चिंताजनक यह है कि देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के छह शहर शामिल हैं। 
विज्ञापन


यानी प्रदूषण के मामले में प्रदेश के शहर देशभर की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। एक दिन पहले पंचगांव पांचवें स्थान पर था, महज 24 घंटे में यह पहले पायदान पर पहुंच गया। देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में उत्तर प्रदेश का गजरौला 390 एक्यूआई के साथ दूसरे और दिल्ली 377 के साथ तीसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन


हरियाणा का बहादुरगढ़ 365 एक्यूआई के साथ चौथे, जींद 354 के साथ पांचवें और बल्लभगढ़ 353 के साथ छठे स्थान पर है। कैथल 326 के साथ आठवें और गुरुग्राम 322 एक्यूआई के साथ दसवें स्थान पर है। प्रदेश के मानेसर में भी एक्यूआई 318 दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रदेश के 14 एनसीआर जिलों में ग्रैप-2 की पाबंदियां लागू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पलवल में सबसे साफ, 12 शहरों में भी बिगड़े हालात
प्रदेश में प्रदूषण का असर लगभग हर हिस्से में दिख रहा है। हालांकि पलवल में 75 और पंचकूला में 99 एक्यूआई के साथ हवा अपेक्षाकृत साफ है। फरीदाबाद में 160 और सिरसा में 194 एक्यूआई दर्ज हुआ। वहीं, 12 शहरों में हवा खराब श्रेणी में पहुंच चुकी है। इनमें पानीपत 295, अंबाला 294, भिवानी 280, हिसार 278, रोहतक 249, चरखी दादरी 245, धारूहेड़ा 243, कुरुक्षेत्र 239, सोनीपत और यमुनानगर 237-237, करनाल 218 और नारनौल 216 एक्यूआई दर्ज किया गया।

ठंड, पराली और त्योहारों ने बढ़ाई मुश्किल
पीजीआई चंडीगढ़ के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. रविंद्र खैवाल के अनुसार सुबह और शाम तापमान गिरने से प्रदूषण का असर बढ़ रहा है। त्योहारों के कारण गतिविधियां तेज हुई हैं। पराली जलाने के मामले और वाहनों की आवाजाही भी प्रदूषण बढ़ा रहे हैं। मौजूदा हालात में दिवाली तक हवा की गुणवत्ता में सुधार की संभावना कम है।

सांस के मरीजों के लिए ज्यादा खतरा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुसार 301 से 400 एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में आता है। ऐसी हवा में लंबे समय तक रहने से सांस संबंधी बीमारियां बढ़ सकती हैं। अस्थमा और हृदय रोगियों के लिए खतरा ज्यादा है। खांसी, सांस लेने में परेशानी और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।
 

सफाई से लेकर वाहनों की जांच तक सख्ती के निर्देश
पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह के अनुसार एनसीआर के 14 जिलों में सड़कों की मशीनों से सफाई, पानी का छिड़काव और एंटी स्मॉग गन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। खुले में कूड़ा और निर्माण मलबा डालने या जलाने पर कार्रवाई होगी।

पीयूसी जांच तेज करने, धुआं छोड़ने वाले वाहनों पर सख्ती, कोयला-लकड़ी के तंदूर पर रोक और डीजल जनरेटर के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के निर्देश भी दिए हैं। मेट्रो, सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed