फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana s home secretary said government is also keeping an eye on other YouTube channels

Jyoti Malhotra: 'दूसरे यूट्यूब चैनलों पर भी सरकार की नजर... हो रही है जांच', हरियाणा की गृहसचिव बोलीं

Tue, 20 May 2025 04:24 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 20 May 2025 04:24 PM IST
सार

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जो युवक दिल्ली स्थित पाकिस्तान एंबेसी में केक लेकर पहुंचा था, उसी युवक के साथ ज्योति पाकिस्तान की एक पार्टी में मिलती दिख रही है। इसका वीडियो ज्योति ने अपने यूट्यूब चैनल पर पहलगाम हमले से एक माह पहले अपलोड किया था।

विज्ञापन
Haryana s home secretary said government is also keeping an eye on other YouTube channels
गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले में हरियाणा सरकार गहन जांच में जुटी है। हरियाणा की गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा, आज मुख्यमंत्री के साथ बैठक में राज्य में गिरफ्तार किए गए कुछ पाकिस्तान के मददगारों पर चर्चा हुई। सीएम ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान अभी पूरा हीं हुआ है। अन्य यूट्यूब चैनलों पर भी नजर रखी जा रही है और उनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़ा एक और वीडियो सामने आने के साथ ही जांच एजेंसियों का उस पर शक और गहराता जा रहा है। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जो युवक दिल्ली स्थित पाकिस्तान एंबेसी में केक लेकर पहुंचा था, उसी युवक के साथ ज्योति पाकिस्तान की एक पार्टी में मिलती दिख रही है। इसका वीडियो ज्योति ने अपने यूट्यूब चैनल पर पहलगाम हमले से एक माह पहले अपलोड किया था। यह व्यक्ति पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत दानिश का साथी है।

विज्ञापन

जब इस व्यक्ति से दूतावास के बाहर खड़े मीडिया के लोगों ने केक के बारे में पूछा, लेकिन वह कुछ नहीं बोला। उससे पूछा गया कि केक क्यों लाए हो तो भी कोई जवाब नहीं दिया। कौन है और किसके लिए केक ले जा रहे हो, दूतावास के अंदर क्या कोई पार्टी चल रही है। इनमें से किसी सवाल का उस शख्स ने कोई जवाब नहीं दिया। वह चुपचाप इधर-उधर जाता रहा और बाद में दूतावास के अंदर चला गया। 

विज्ञापन

इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया था। इसी व्यक्ति के साथ ज्योति मल्होत्रा वीडियो में दिख रही है। इसी साल मार्च में ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान गई थी। पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान एंबेसी में काम करने वाले एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश को अवांछित व्यक्ति घोषित किया था। इसके बाद 13 मई को उसे देश से निकाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed